{"_id":"5b16e96b4f1c1bf36e8b6600","slug":"11528228203-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने करीब आधा दर्जन जर्जर हाल विद्युत पोल की मरम्मत करायी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने करीब आधा दर्जन जर्जर हाल विद्युत पोल की मरम्मत करायी।
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। नगर में कई स्थानों पर जर्जर विद्युत खंभे गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए विद्युत निगम के एसडीओ ने टीम के साथ आधा दर्जन जर्जर विद्युत पोल की मरम्मत कराई।
रेलवे रोड बाजार, जैन कालेज रोड, पाठशाला रोड समेत अनेक स्थानों पर कई विद्युत पोल की हालत जर्जर है। इन सभी मुख्य मार्गों पर हर समय लोगों के आवागमन चलता रहता है। वहीं आधा दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं व स्टेशन के यात्रियों का आवागमन लगा रहता है। जर्जर खम्भे के गिरने की आशंका से आसपास के दुकानदार, राहगीर भी दहशत में हैं। मंगलवार को लोगों के आक्रोश को देखते हुए विद्युत निगम के एसडीओ डीपी सिंह ने अभियान चलाकर अत्यधिक जर्जर हो चुके आधा दर्जन खंभों की मरम्मत का कार्य कराया।