{"_id":"5a81c1494f1c1bfe7e8b52e0","slug":"11518453065-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए को निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल, तीन हेडमास्टर मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए को निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल, तीन हेडमास्टर मिले गैरहाजिर
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड..........
गैरहाजिर मिली प्रधानाध्यापिका निलंबित
बीएसए को निरीक्षण में बंद मिले तीन स्कूल
बंद मिले स्कूलों के शिक्षक,शिक्षिकाओं को सेवा समाप्ति के नोटिस देने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को नगरक्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में तीन स्कूल बंद मिले। जबकि तीन हेडमास्टर गैरहाजिर मिले। बीएसए ने गैरहाजिर मिली प्राथमिक विद्यालय मोहम्मद फारूख की प्रधानाध्यापिका शाजिया आरिफ को निलंबित कर दिया। उन्होंने बंद मिले स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा/ संविदा समाप्ति के नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
शासन के निर्देश पर बीएसए ने सोमवार को परिषदीय विद्यालयों शैक्षिक गुणवत्ता व बच्चों की उपस्थिति आदि को लेकर नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में छापामारी की। उन्होंने सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय तखान का निरीक्षण किया। यहां प्रधानाध्यापिका रंजना 15 मिनट देरी से पहुंचीं। प्राथमिक विद्यालय फीलखाना में हेडमास्टर नजमुल हसन कादरी व शिक्षिका हुमैरा बानो अनुपस्थिति पाई गईं। जबकि शिक्षिका नाजिया बेगम शम्सी के अवकाश पर होने की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय इनायतगंज नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मद फारूख व प्राथमिक विद्यालय खुदागंज नंबर दो बंद मिले। प्राथमिक विद्यालय बेनी चौधरी में प्रधानाध्यापिका हुसना कौसर अनुपस्थित मिली, जबकि शिक्षामित्र कौसर जमाल के सवा नौ बजे विद्यालय पहुंचना पाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय डालचंद प्रधानाध्यापिका गीतारानी गैरहाजिर मिलीं। वहीं प्राथमिक विद्यालय डालचंद में शिक्षामित्र भावना द्वारा शिक्षामित्र मंजू के कूटरचित तरीके हस्ताक्षर करना पाया गया। यहां तैनात बीटीसी प्रशिक्षु व बच्चों ने बीएसए को बताया कि शिक्षामित्र अक्सर समय से नहीं आती हैं।
बीएसए ने बताया कि गैर हाजिर मिली प्राथमिक विद्यालय मोहम्मद फारूख की प्रधानाध्यापिका शाजिया आरिफ को निलंबित किया गया है। बंद मिले स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा/संविदा समाप्ति के नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।