फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नियमित रूप से खेत की मिट्टी की जांच कराएं किसान

नियमित रूप से खेत की मिट्टी की जांच कराएं किसान

Wed, 06 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
नियमित रूप से खेत की मिट्टी की जांच कराएं किसान
खेकड़ा (बागपत) ।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी दी और किसानों को नियमित रूप से खेत की मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी। इससे किसान की लागत घटेगी और उत्पाद बढ़ेगा।

मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में मृदा दिवस पर किसान गोष्ठी हुई। इसमें कृषि वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में किसानों ने अधिक उपज लेने के लिए रासायनिक खाद का अंधाधुंध प्रयोग कर मृदा की उर्वरा शक्ति को काफी कम कर दिया है। इसके चलते भूमि बंजर होने के कगार पर पहुंच गई है। मिट्टी की उर्वरा क्षमता को परखने के लिए मिट्टी की जांच नियमित रूप से कराना जरूरी हो गया है। इसके लिए मृदा हेल्थ कार्ड से मिट्टी की निशुल्क जांच की जाती है। डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जिस प्रकार मनुष्य को जीवन जीने के लिये खाने में विटामिन, प्रोटीन की आवश्यकता होती है। उसी प्रकार भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए पोटाश, नाइट्रोजन आदि पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, लेकिन अंधाधुंध दवा और रासायनिक खाद के प्रयोग के कारण मिट्टी के पोषक तत्व खत्म होने लगे हैं। इसका पता किसानों को नहीं लगता है। इसके लिए किसानों को समय समय पर मृदा जांच कराते रहना चाहिए। इससे भूमि के पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सके। डॉ. सरिता जोशी ने कहा कि शुद्ध भोजन प्राप्त करने के लिए रासायनिक खाद का प्रयोग न कर पशु के गोबर का ही प्रयोग करें। इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ. सरिता जोशी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. विकास बालियान, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सचिव देवेंद्र धामा, प्रधान पति देवेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, विकास, नरेेंद्र, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed