{"_id":"5a244cab4f1c1bc5758b6d80","slug":"11512328363-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता छात्र रितिक ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता छात्र रितिक ने जीती
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
दिव्यांग छात्र और छात्राओं की जिला खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दम दिखाया। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का का मन मोह लिया। इस दौरान कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता छात्र रितिक ने जीती।
खेकड़ा बीआरसी केंद्र परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग छात्र और छात्राओं की जिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए योगराज सिंह ने किया। गायन प्रतियोगिता में दिव्यांग छात्र सावन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में बच्चों ने मनमोहक पेंटिंग बनाईं। इसमें छात्र सावन प्रथम और नेहा द्वितीय रही। कुर्सी दौड़ में छात्र रितिक प्रथम, कार्तिक द्वितीय एवं हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा खींच में भी छात्र सावन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। योग में बड़ौत ब्लाक के छपरौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षक नीलमणि के नेतृत्व में पहुंची छात्राओं ने योग दिखाकर वाही वाही लूटी। साथ ही देश भक्ति से ओत प्रोत मनमोहक गीत संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के समापन पर बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीईओ राजलक्ष्मी पांडे, एबीआरसी अनिल कुमार, विजय कुमार, सुधीर वशिष्ठ, राजीव धामा, विनोद धामा, रूपेश कुमार, अमित शास्त्री, अतुल आत्रेय, प्रांजुल आदि रहे।