{"_id":"5a1708e84f1c1b87698bd590","slug":"11511459048-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्राची और वितमंत्री ने की जनसभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी प्राची और वितमंत्री ने की जनसभाएं
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
साध्वी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव मेें कमल खिलाने की अपील
बरखेड़ा। साध्वी प्राची ने कहा कि 84 के दंगे में सिखों का कत्ल कराने वाले खूूनी पंजे को उखाड़कर कमल खिलाना होगा। उन्होंने यह विचार भाजपा प्रत्याशी के चुनाव में जनसभा के दौरान व्यक्त किए।
कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मैदान में बृहस्पतिवार को साध्वी प्राची और वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की। साध्वी प्राची ने कहा संत घर में आता है तो आप लोग दक्षिणा देते हो, लेकिन मैं वह भी नहीं लेने आई। आप लोगों को बच्चों की सुरक्षा का संकल्प दिलाने आईं हूं। सांस्कृतिक आतंकवाद चरम सीमा पर है। इसे समाप्त करना होगा। वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जो सबको साथ लेकर सबके विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि मैंने जब वित्त विभाग का चार्ज संभाला तो खजाना खाली था। फिर भी 86 लाख कृषकों का 36 हजार करोड़ रुपया माफ किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। आठ माह से योगी ने प्रदेश की दिशा व दशा बदलने का कार्य किया है। अब आप लोग जो सरकार चुनने जा रहे है वह आपकी स्थानीय सरकार होगी। आपका प्रतिनिधि आपकी आवाज प्रदेश तक ले जाएगा। संचालन कमलेश गंगवार ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, विधायक किशनलाल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, रामचंद्र आचार्य सहित कई लोग मौजूद रहे।