फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बोर्ड परीक्षा में 50 फीसदी होंगे बाहरी कक्ष निरीक्षक

बोर्ड परीक्षा में 50 फीसदी होंगे बाहरी कक्ष निरीक्षक

Thu, 24 Jan 2019 06:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 24 Jan 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में 50 फीसदी होंगे बाहरी कक्ष निरीक्षक
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी से होंगी। बोर्ड ने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। इस बार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी होंगे। परीक्षा में 2692 शिक्षक बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने में करीब दो सप्ताह बचे हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में इस बार 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 47900 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को लेकर बोर्ड ने निर्देश जारी किए है। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में माध्यमिक स्कूल के 985 शिक्षक कक्षा निरीक्षक बनाए जाएंगे। इनमें 266 महिला और 719 पुरुष शिक्षक हैं। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाती है। इस बार 1707 बेसिक शिक्षकों की बतौर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी लगाई जाएगी। इनमें 789 महिला और 918 पुरुष शिक्षक शामिल हैं। शिक्षकों को कम से कम 22 दिन ड्यूटी अवश्य करनी होगी। इसी बीच उन्हें अवकाश भी नहीं मिलेगा। वहीं परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। परीक्षार्थियों की संख्या 40 से अधिक होने पर तीन कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक संबंधी ड्यूटी की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। सचल दल और अन्य परीक्षा संबंधी कार्य भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत प्रकाश, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed