फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The tiger hit the farm in the city of Siyar, near the city of Chandni.

बाघ ने खेत में मारा सियार, शहर के निकट चंदोई तक मिले पदचिन्ह

Tue, 24 Oct 2017 11:53 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Tue, 24 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
The tiger hit the farm in the city of Siyar, near the city of Chandni.
गांवों में बाघ की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। अमरिया क्षेत्र में बाघ ने डूयूनीडाम के निकट खेत में सियार को मार दिया। वहीं, माधोटांडा क्षेत्र में तेंदुए ने एक किसान के घर में घुसकर दो बकरियों को मारा डाला। दोनों घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। वे अब सुरक्षा के लिए रात को जागकर सतर्कता बरत रहे हैं। वन विभाग ने भी ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में घूम रहे बाघ आए दिन खेतों में शिकार कर रहे हैं। मंगलवार सुबह क्षेत्र में निकली वन विभाग की निगरानी टीम के सदस्यों को ड्यूनीडाम के निकट खेत में सियार के अवशेष मिले, जिसका शिकार बाघ ने किया। टीम ने बाघ के पगचिह्न को ट्रेस कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है। घटना स्थन को देखने के बाद वन विभाग की टीम का कहना है कि सियार का शिकार बाघ ने एक दिन पहले ही किया है। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क किया है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र में तेंदुए के हमले की घटना सोमवार आधी रात को हुई। जंगल पार तराई में स्थित गांव मझारा बघा निवासी किसान इस्माइल का परिवार गांव के किनारे बने झोपड़ीनुमा घर में सो रहा था। पास ही अहाते में उसकी बकरियां बंधी थीं। रात करीब 12 बजे तेंदुए घर में घुस आया और उनकी दो बकरियों को मारा डाला। आहट होने पर घर वाले जागे ओर शोर मचाया लेकिन तेंदुए ने एक बकरी को पास के गन्ने के खेत में ले जाकर खा लिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी जाग गए। सभी ने मिलकर तेंदुए को भगाया। मंगलवार को सुबह इसकी सूचना मिलने पर वनदरोगा रामबहादुर एवं वनरक्षक ओमप्रकाश के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के पगचिह्न मिलने की पुष्टि करने के बाद बकरियों का पोस्टमार्टम कराया। वनदरोगा ने बताया कि बकरियों का मुआवजा दिलाने को रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। घर में घुसकर तेंदएु के हमले में दो बकरियों को मारने की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। वे रात को जागकर अब सुरक्षा करने के लिए विवश हैं। वन विभाग ने ग्रामीणोें को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed