फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   11 thousand cusecs of water released from the dam Dunne Devha

ड्यूनीडैम से देवहा में छोड़ा 11 हजार क्यूसेक पानी 

Sun, 17 Jul 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 17 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
11 thousand cusecs of water released from the dam Dunne Devha
जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लगातार बारिश से बढ़ा रहा ड्यूनीडैम का जलस्तर
 पिछले दो दिनों से रूक रूक का हो रही बारिश से ड्यूनीडैम का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसको नियंत्रित करने के लिए डैम से देवहा नदी में 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि इससे फिलहाल कोई खतरा नहीं है लेकिन थोड़ा पानी ओर बढ़ने से समस्या हो सकती है।

शहर के पश्चिमी छोर पर बहने वाली देवहा नदी में अब तक पानी की स्थिति सामान्य थी लेकिन अब इसका पानी बढ़ने लगा है। ड्यूनीडैम का जलस्तर बढ़ने के कारण रविवार सुबह से इसमें पानी छोड़ा जाने लगा है। सुबह छह बजे डैम से देवहा नदी में 11150 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस पानी से देवहा नदी खतरे के निशान से कुछ नीचे रह गई है। विभागीय लोगों का कहना है कि 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने तक खतरे की कोई बात नहीं है लेकिन यदि इससे अधिक पानी छोड़ा जाता है तो नदी किनारे क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए है और नदी क्षेत्र के गांव स्थिति का जायजा भी लिया जा चुका है। एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि देवहा नदी में फिलहाल बाढ़ का अभी कोई खतरा नहीं है। बाढ़ से निपटने का सभी व्यवस्थाएं पूर्व में ही पूर्ण कर ली गई हैं। स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed