{"_id":"65f1ec1c5709f2bd88095efc","slug":"11-in-charges-found-missing-from-the-center-salary-stopped-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113358-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केंद्र से नदारद मिले 11 प्रभारी, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केंद्र से नदारद मिले 11 प्रभारी, रोका वेतन
विज्ञापन
पीलीभीत। पहली मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद को लेकर केंद्र प्रभारियों को समय से पहुंचकर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के आदेश जारी किए गए थे। संभागीय खाद्य नियंत्रक बरेली ने जब औचक जांच की तो 11 प्रभारी नदारद थे। इस पर सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिले में गेहूं की खरीद के लिए 145 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। आदेश था कि केंद्र पर प्रभारी समय से मौजूद रहेंगे। ऑनलाइन हाजिरी भी लगाएंगे। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद भी प्रभारी नदारद रहते हैं। 12 मार्च को जब संभागीय खाद्य नियंत्रक बरेली ने केंद्र प्रभारियों की उपस्थिति को ऑनलाइन जांचा तो 11 प्रभारी सुबह 11:40 बजे हाजिर नहीं थे।
इसमें अमृता खास बीसलपुर, घुंघचिहाई सहकारी संघ अजीतपुर बिल्हा, बी पैक्स बरातबोझ निसरा, करगैना सरदार नगर, घुंघचाई समिति परिसर, धुरी पट्टी बीसलपुर, बमरौली बीसलपुर मंडी, बमरौली समिति परिसर, बिलसंडा घनश्यामपुर, बीसलपुर ग्यासपुर और नौगवां संतोष सहकारी संघ ईशापुर के केंद्र प्रभारी शामिल थे।
विज्ञापन
लापरवाही पर सभी का 12 मार्च का वेतन काटा गया है। यही नहीं केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया ऑनलाइन हाजिरी चेक करने पर यह लोग नदारद मिले थे। इससे इनपर कार्रवाई हुई है।