फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   11 colonies being built without passing the map declared illegal, bulldozers will run

नक्शा पास कराए बगैर बनाई जा रही 11 कॉलोनियां प्रशासन ने घोषित की अवैध, चलेगा बुलडोजर

Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
11 colonies being built without passing the map declared illegal, bulldozers will run
पीलीभीत। भूमाफिया और कॉलोनाइजर्स की मिलीभगत से नक्शा पास कराए बिना बनाई जा रही कॉलोनियों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। ग्यारह कॉलोनियों को प्रशासन ने अवैध घोषित करते हुए कॉलोनाइजर्स को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया है। एक महीने में निर्माण नहीं हटाने पर बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन

शहर और सटे इलाकों में धड़ल्ले से कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। लाखों रुपये के प्लॉट बेचे जा रहे हैं। तमाम कॉलोनी ऐसी बनाई जा रही हैं, जिनका कोई साइट प्लान नहीं बना। न ही नक्शा पास कराया गया। प्रशासन के पास तमाम शिकायतें भी पहुंची थीं। जब जांच कराई गई तो अधिकतर का नक्शा स्वीकृत नहीं मिला। विनियमित क्षेत्र में बनाई जा रही ऐसी 11 कॉलोनी के कॉलोनाइजर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। एक-दो को छोड़कर किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने इन 11 कॉलोनियों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए हैं। कॉलोनाइजर्स को एक माह का वक्त दिया है कि इस अवधि में वह अपना निर्माण हटा लें। अगर नहीं हटाते हैं तो प्रशासन सीधे बुलडोजर चलाएगा।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों को लेकर जारी हुए नोटिस
1-परसादी लाल व खूबचरन द्वारा बनाई जा रही मोहल्ला बरहा दिव्यानंद आश्रम कॉलोनी।
2-पुनीत कुमार धमेजा, सुनील कुमार धमेजा द्वारा विकसित की जा रही ग्राम गौहनिया के निकट रेलवे अंडरपास स्थित कॉलोनी।
3- संजीव शुक्ला व पुत्तूलाल शुक्ला एमडी पीलीभीत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही मोहल्ला मुस्तकिल देशनगर अंदर चुंगी के पास बन रही कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4- अब्दुल्ला, वादुल्ला द्वारा विकसित की जा रही मोहल्ला मुस्तकिल निकट स्लेटर हाउस आराजी में बनाई जा रही कॉलोनी।
5- मोहम्मद हनीफ द्वारा मुड़िया पनई उर्फ सुनगढ़ी आराजी में गाटा संख्या में बनाई जा रही कॉलोनी।
6- मोहम्मद यूनुस कादरी द्वारा विकसित की जा रही ग्राम दियूनी केसरपुर टनकपुर रोड पर कॉलोनी।
7- नरेंद्र कुमार सक्सेना द्वारा बनाई जा रही गणपति धाम कॉलोनी, बिलगवां बाहर चुंगी कॉलोनी।
8- गुरुवीर सिंह द्वारा विकसित की जा रही चिड़ियादाह माधोटांडा रोड स्थित कॉलोनी।
9- हरीशचंद्र लोधी द्वारा विकसित की जा रही मोहल्ला मुड़िया पनई उर्फ सुनगढ़ी अंदर चुंगी स्थित कॉलोनी।
10-मनोज कुमार जगवानी व अन्य द्वारा बनाई जा रही रूपपुर कृपा सिद्धिविनायक कॉलोनी।
11- विद्याराम द्वारा विकसित की जा रही देशनगर, बाहर चुंगी स्थित कॉलोनी।
( यह ब्योरा सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक है)
11 कॉलोनियां अवैध तरीके से बनाई जा रही हैं। इनका नक्शा पास नहीं है। इनको नोटिस जारी किए गए थे, अधिकतर ने जवाब नहीं दिए। इन कॉलोनियों को ध्वस्त किया जाएगा। एक माह का समय दिया है। कॉलोनाइजर स्वयं अपना निर्माण हटा लें। अवधि बीतने के बाद निर्माण गिरा दिया जाएगा। - डॉ. राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed