फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   10983 copies checked at the evaluation centers

मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गई 10983 कॉपियां

Sat, 29 Apr 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 29 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
10983 copies checked at the evaluation centers
मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गई 10983 कॉपियां
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन के तीसरे दिन दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 10983 कॉपियां जांची गई। इस दौरान कई डीएचई व परीक्षक गैरहाजिर रहे। प्रभारी डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार इन सभी का वेतन काटा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मूल्यांकन के लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। शनिवार को दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय पर शुरू किया गया। दो शिफ्टों में शाम पांच बजे तक दोनों केंद्रों पर 10983 कॉपियां जांची गई। इधर प्रभारी डीआईओएस श्यामा कुमार ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डीएचई को बोर्ड के निर्देशानुसार देरी से पहुंचने वाले परीक्षकों को कॉपियां न देने व उनकी हिस्से की कापियां अन्य परीक्षकों को देकर मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए। इधर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की उपनियंत्रक बबितारानी ने बताया कि शाम पांच बजे तक 6003 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन में 39 डीएचई व 172 परीक्षक मौजूद रहे। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक श्यामा कुमार ने बताया कि शनिवार को करीब 4980 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में 33 डीएचई व 127 परीक्षक लगाए गए। प्रभारी डीआईओएस ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार गैरहाजिर चल रहे डीएचई व परीक्षकों का वेतन काटा जाएगा। अब साढ़े दस बजे के बाद केंद्रों पर आने वाले डीएचई व परीक्षकों को वापस भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed