{"_id":"5cdd9841bdec2206fe060ffd","slug":"101558026305-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना के बाद जन्म लेने वाले बच्चों को भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना के बाद जन्म लेने वाले बच्चों को भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आर्थिक जनगणना रिपोर्ट 2011 के बाद शादी करने और जन्म लेने वाले बच्चों को भी अब प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सकेगा। शासन ने मानक में बदलाव करते हुए लाभार्थियों का दायरा बढ़ाया जाएगा। फिलहाल 2011 के आर्थिक जनगणना रिपोर्ट के आधार पर पात्र लोगों को ही योजना का लाभ मिल रहा है। लेकिन अब इसमें बदलाव करने की तैयारी है। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इस योजना में कई बदलाव संभावित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना देशभर में गरीब लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत चयनित लोगों को पांच लाख तक के इलाज की व्यवस्था की गई है। फिलहाल इस योजना में 2011 में हुए आर्थिक जनगणना के आधार पर निर्धारित गरीब लोगों को ही शामिल किया गया है। जिले में फिलहाल 1.73 लाख परिवार चिह्नित है। प्रति परिवार पांच सदस्य की दर से लगभग पौने छह लाख लोगों को इस योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। अब इस योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने की कवायद भी चल रही है। जिला ग्रेवियांश मैनेजर अरुण कुमार मौर्या ने बताया कि अब इस योजना के तहत 2011 के बाद जन्म लेने वाले बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं 2011 के बाद शादी करने वाले भी अब इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। जल्द ही इन्हें भी चिह्नित परिवारों के साथ जोड़ने की कवायद शुरू की जाएगी। शादी के बाद योजना से जुड़ने के लिए इससे संबंधित प्रमाण पत्र देना होगा। वहीं लोकसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इस योजना में और भी कई प्रकार के बदलाव की संभावना जताई जा रही है। सूत्र बताते है कि अपर मिडिल क्लास व अपर क्लास के लोगों को भी इस वृहद स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल किया जा सकता है।