फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वकीलों ने किया नायब तहसीलदार का घेराव

वकीलों ने किया नायब तहसीलदार का घेराव

Thu, 16 May 2019 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
वकीलों ने किया नायब तहसीलदार का घेराव
बीसलपुर। वकीलों की नायब तहसीलदार से गुरुवार को तीखी नोकझोंक हुई। तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए नायब तहसीलदार का घेराव किया। कहा- बिना सुविधा शुल्क वसूले तहसील कार्यालय में कोई काम नहीं होता। जिससे संबंधित कार्य समय पर नहीं हो पाता है। नायब तहसीलदार से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर वकीलों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

गुरुवार को बड़ी संख्या में वकील तहसील परिसर में जमा हुए। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम का घेराव कर लिया। हालांकि उस वक्त नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम तहसीलदार राकेश मौर्य के पास उनके कक्ष में ही बैठे थे। वकीलों का आरोप था कि तहसील कार्यालय के अधिकांश काउंटरों पर बिना सुविधा शुल्क वसूले कोई काम नहीं किया जाता है। नायब तहसीलदार के स्तर से होने वाले काम भी समय पर नहीं हो पाते हैं। इससे वादकारियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

घेराव के दौरान वकीलों की नायब तहसीलदार से तीखी नोकझोंक भी हुई। वकीलों ने तहसीलदार को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया। आधा घंटे बाद तहसीलदार के जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर वकीलों ने घेराव खत्म किया। इस दौरान मुनीष जायसवाल, वीरेंद्र गंगवार, धर्मेंद्र सिंह, राम सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलीप शुक्ला, नरेंद्र गंगवार, संजय कुमार, कौशलेंद्र यादव, रमेश गौतम, अरविंद मिश्र, रवि सक्सेना आदि वकील मौजूद रहे। घेराव के दौरान वकीलों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस बाबत नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम ने कहा कि वकील बेवजह झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed