फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टीएसआई ने हटवाए अवैध स्टैंड पर खड़े वाहन, चालक पहुंचे विधायक कार्यालय

टीएसआई ने हटवाए अवैध स्टैंड पर खड़े वाहन, चालक पहुंचे विधायक कार्यालय

Tue, 12 Feb 2019 11:33 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
टीएसआई ने हटवाए अवैध स्टैंड पर खड़े वाहन, चालक पहुंचे विधायक कार्यालय
पीलीभीत। अधिकारियों की ओर से पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए टीएसआई ने अवैध स्टैंड पर खड़े हो रहे टैक्सी वाहनों को हटवाया तो उनके चालक बचाव तलाशने के लिए शहर विधायक के पास जा पहुंचे। वर्षों से वहीं पर खड़े होने की बात कहते हुए कार्रवाई को गलत ठहराया गया। साथ ही समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से एलएच चीनी मिल रोड पर सड़क किनारे अवैध टैक्सी स्टैंड चलाया जा रहा है। इसको हटवाने के लिए पहले भी कई बार प्रशासन ने सख्ती की, लेकिन हर बार मामला विरोध के बाद शांत पड़ गया। बीते माह प्रशासनिक अधिकारियों ने गन्ना सीजन को देखते हुए अवैध स्टैंड पर खड़े किए जाने वाले वाहनों को हटाने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस को सौंप दी थी। जिसके बाद टीएसआई ने वाहनों को वहां पर खड़ा होने से रोक दिया था। कई दिन वाहन खड़े नहीं हुए, लेकिन कुछ दिनों से दोबारा एलएच चीनी मिल रोड पर अवैध टैक्सी स्टैंड के हालात बनना शुरू हो गए। मंगलवार को इस पर कार्रवाई करने के लिए टीएसआई आलोक मिश्रा टीम के साथ पहुंच गए। वाहन चालकों को वहां से हटने के लिए कहा। इस पर मौके से तो वाहन चालक पुलिस का सख्त रुख देख निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद एकजुट होकर विधायक संजय सिंह गंगवार के कार्यालय पहुंच गए। वहां पर खुद के सालों से खड़े होने की बात कहते हुए की जा रही कार्रवाई को गलत ठहरा दिया। यातायात पुलिस पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। टीएसआई आलोक मिश्रा ने बताया कि जाम और हादसे को देखते हुए बीते माह अधिकारियों ने अवैध टैक्सी स्टैंड न लगने देने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते वाहनों को हटवाया गया है। इसमें से अधिक वाहन टैक्सी के नाम पर रजिस्टर्ड भी नहीं है। वाहन चालकों को शहर के आउटर पर कम ट्रैफिक वाले स्थानों पर खड़े होने के लिए भी कहा गया था। अभद्रता के आरोप गलत हैं। उधर, विधायक कार्यालय के प्रभारी विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ चालक उनके पास टीएसआई की शिकायत लेकर आए थे। इस पर टीएसआई से बात कर जानकारी की गई है। पुलिस की ओर से अगर दूसरा स्थान दिया जा रहा है, तो व्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए उनसे कहा है। अभद्रता की गई है तो गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed