{"_id":"5bdaf105bdec2269a5529700","slug":"101541075205-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार आने पर कराई जांच, रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार आने पर कराई जांच, रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव
पीलीभीत।
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले आया था बुखार, सीएचसी से रेफर किया
बिलसंडा। वार्ड पांच निवासी एक बालक की किट से जांच में डेंगू पॉजीटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएचसी के चिकित्सकों ने बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
बिलसंडा के वार्ड-5 निवासी नौ वर्षीय किशन पुत्र विमल सिंह की करीब पांच दिन पूर्व अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे क्षेत्र के ही एक चिकित्सक को दिखाया। दवाई दिलाने के बाद भी उसकी हालत में कोई खासा सुधार नहीं हुआ। परिजन बुधवार रात उसे बिलसंडा सीएचसी लेकर पहुंचे। डेंगू के लक्षण दिखने पर चिकित्सकों ने डेंगू किट से जांच की तो उसकी पुष्टि हो गई। इस पर डॉक्टरों ने उसे गुरुवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं डेंगू के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कस्बा निवासी 26 वर्षीय शुभम शर्मा भी डेंगू से पीड़ित बताया गया है। बीते दिनों तेज बुखार आने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डेंगू किट से हुई जांच में रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर उसके इलाज शुरू कर दिया गया है। एमओआईसी डॉ. श्रीराम ने बताया कि किट से की जांच में डेंगू के लक्षण मिलने पर बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।