फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नगर की आपूर्ति बदहाल, लोगो मे मचा हाहाकार

नगर की आपूर्ति बदहाल, लोगो मे मचा हाहाकार

Sun, 20 May 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नगर की आपूर्ति बदहाल, लोगो मे मचा हाहाकार
विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में रोष
विज्ञापन

खेकड़ा। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते नगर को चौबीस घंटे में मात्र आठ से दस घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इससे लोगों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश है। परेशान लोगों ने सुधार न होने पर बिजलीघर पर धरना देने की चेतावनी दी।

विद्युत निगम की लापरवाही के कारण नगर की आपूर्ति चरमरा गयी है। आलम यह हैै कि नगर को चौबीस घंटे मे आंख मिचोनी के बीच प्रतिदिन मात्र आठ से दस घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। गर्मी में लोग बेहाल है। लेकिन विद्युत निगम आपूर्ति मे सुधार के लिए कोई प्रभावी कदम नही उठा रहा है। लोगों को पशुओं के चारे, पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। साथ ही रमजान माह के चलते रोजेदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को लोगों ने नगर के बाजार में इकट्ठा होकर विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। समस्या का निदान न होने पर बिजली घर पर धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान विनोद गुप्ता, मुकेश, सचिन, प्रवीन, रिजवान, सुमित, राजेश, सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed