{"_id":"5ab6a9404f1c1bea3f8b4cfa","slug":"101521920320-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सलमान खुर्शीद और लुईस खुर्शीद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर बच्चों ने बम-बम बोल, मैने कहा फूलों से आदि गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल सुभानपुर के चेयरमैन आरके त्यागी, प्रधानाचार्य योगिता कपिल, डायरेक्टर पूजा त्यागी, लोनी नगर पंचायत के चेयरमैन मनोज धामा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत बच्चों को पुरस्कार वितरित किए । कार्यक्रम में रंजीता धामा, हितैष रस्तौगी, डॉ. रजा, संजीव त्यागी, मंगल सैन गुप्ता, राजीव त्यागी, जगदीश प्रधान, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।