फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कोणार्क स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

कोणार्क स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Fri, 08 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
कोणार्क स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कोणार्क विद्यापीठ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें प्रथम दिन रिले दौड़ में यमुना सदन की जूनियर एवं सीनियर वर्ग की बालिकाओं ने बाजी मारी। बृहस्पतिवार को नगर स्थित कोणार्क विद्यापीठ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी एवं लक्ष्मी सदन के विद्यार्थियों ने मार्च फास्ट निकाला। विद्यालय के मेधावी छात्र निर्देश यादव, सागर कौशिक, प्रभात, प्रिंस त्यागी एवं प्रबंधक देवेंद्र धामा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं मशाल को स्थापित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जूनियर बालिका वर्ग रिले दौड़ में यमुना सदन छात्रों ने गंगा सदन और कक्षा ग्यारह की यमुना सदन की छात्राओं ने कावेरी सदन की छात्राओं को हराकर बाजी मारी। इस दौरान शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed