{"_id":"5a244f674f1c1b156b8ba140","slug":"101512329063-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे के बच्चों ने कुकडू कू रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे के बच्चों ने कुकडू कू रैली निकाली
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
कोर-एडरा एवं स्वास्थ्य विभाग ने विश्व विकलांग दिवस पर मदरसे के बच्चों ने कुकडू कू रैली निकाली और बच्चों ने साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया।
पोलियो अभियान को सफल बनाने में कोर एडरा इंडिया का महत्वपूर्ण योगदान माना गया। अब इसी तर्ज पर प्राथमिक विद्यालयों में सफाई अनुशासन आदि के लिए जागरूकता हेतु कुकडू कू अभियान चलाने की योजना क्रियान्वित की जा रही है। रविवार को नगर के मोहल्ला नाला पार स्थित इदारा नासिर उल्मत मदरसे के बच्चों ने एनजीओ कोर-एडरा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान रैली निकाली और साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया और पोलियो का खात्मा करने का संकल्प लिया। पोलियो का मुख्य कारण सफाई व्यवस्था पर ध्यान न देना है। सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं है। सफाई के मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पोलियो का वायरस मौजूद है, तो वह बच्चे के शरीर में तब तक प्रवेश नहीं कर सकता, जब तक बच्चा हाथ साफ किए बगैर किसी वस्तु को नहीं खाता। पोलियो का वायरस सबसे अधिक शौच के मल के द्वारा ही फैलता है। इिका कारण गंदगी का होना है। साफ सफाई करने से पोलियो के खतरनाक वायरस को समाप्त करने मे सहायता मिलेगी। मदरसे के शिक्षकों ने बच्चों को साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने के बाद ही खाना खाने को कहा। इस दौरान सीएमसी नुदरत, रजनी, इंदु, मदरसे के हाफिज नसीम मुफ्ती रिजवान, मास्टर शब्बीर, मास्टर इशरार, कारी फरमान आदि रहे।