{"_id":"5a00b8134f1c1b6e548bb4a5","slug":"101509996563-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक लेकर लौटे खिलाड़यों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक लेकर लौटे खिलाड़यों का किया स्वागत
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा के बीए तृतीय वर्ष के छात्र अंकित का चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम में चयन होने और अंतर महाविद्यालय बाक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले छात्र अजय हुड्डा का कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य ने स्वागत किया।
नगर के एमएम डिग्री कॉलेज की कबड्डी टीम ने मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में हुई अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया था। एमएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुनील धीमान ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र अंकित का चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय की कबड्डी टीम में चयन हुई। विवि की टीम पंद्रह नवंबर को रोहतक के एमडीयू कॉलेज में होने वाली नोर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भाग लेगी। साथ ही चार और पांच नवंबर को बागपत के एसपीसी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर एमएम डिग्री कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र अजय हुड्डा ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सोमवार को कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार एवं शिक्षक, छात्र, छात्राओं ने मेधावी छात्रों का स्वागत किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सुनील धीमान, डॉ. शेलेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।