{"_id":"59e253aa4f1c1b87698b5b9a","slug":"101508004778-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरापचपेड़ा क्षेत्र में मिले बाघ के पदचिन्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरापचपेड़ा क्षेत्र में मिले बाघ के पदचिन्ह
पीलीभीत
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। खूनी बाघ की तलाश में घूम रही वनविभाग की टीम को उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है लेकिन अब भरा पचपेड़ा क्षेत्र में बाघ के पदचिह्न मिले हैं। यह पदचिह्न अमरिया क्षेत्र में काफी समय से घूम रहे बाघों में एक के बताए जा रहे हैं।
अमरिया क्षेत्र के भरा पचपेड़ा में वन विभाग ने वर्ष 2015 में पौधारोपण कराया था। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को शनिवार सुबह इस पौधरोपण के निकट बाघ के ताजे पदचिह्न मिले। वहीं दूसरी तरफ बेहरी, नावकूड, हिमकनपुर, ड्यूनीडाम, मग्गर सिंह फार्म, गजरौला फार्म, खरौसा, भिकारीपुर, नगरिया कॉलोनी आदि क्षेत्रों कहीं भी बाघ के पदचिह्न नहीं मिले हैं। हालांकि इन क्षेत्रों में टीमें लगातार गश्त कर ग्रामीणों को सतर्क कर पम्फलेट भी वितरित कर रही हैं। सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया किसी भी क्षेत्र के कैमरे में बाघ का कोई फोटो नहीं आया है। क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।