{"_id":"62b75a9117bac0076b26f0d6","slug":"100-interest-waived-deposit-the-remaining-amount-in-installments-pilibhit-news-bly489444454","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मुश्त योजना में 100 फीसदी ब्याज माफ, शेष धनराशि किश्तों में करें जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मुश्त योजना में 100 फीसदी ब्याज माफ, शेष धनराशि किश्तों में करें जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शासन की ओर से एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई है। इसमें उपभोक्ताओं को 100 फीसदी ब्याज में छूट दी जा रही है। इसके अलावा किश्तों में भी शेष धनराशि जमा कर सकतें। 30 जून तक यह योजना चलाई जाएगी। पावर कारपोरेशन की ओर से एक बकाया बिल वसूली और बड़े बकायादारों को सहूलियत देने के लिए एक जून से तीनों डिवीजनों में एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई थी।
इस योजना में घरेलु, निजी नलकूप और पांच केवीए के कामर्शियल उपभोक्ता शामिल किए गए थे। इन उपभोक्ताओं के बिल पर लगा ब्याज 100 फीसदी माफ किया जा रहा है। इसके अलावा एक लाख के अंदर बकाया बिल पर छह किश्त और एक लाख से ऊपर बकाया बिल पर 12 किश्तों में जमा करने की सुविधा दी गई है। इससे उपभोक्ता आसानी से अपना बकाया बिल जाम कर सके।
इसमें अप्रैल 22 तक के उपभोक्ता शामिल हैं। योजना को लेकर पावर कारपोरेशन की ओर से विशेष शिविर लगाए जा रहें हैं। जिससे उपभोक्ताओं को बिल सुधार में कोई दिक्कत नही हो पाए। 30 जून तक चलने वाली इस योजना में उपभोक्ता बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। योजना बंद होने के बाद बकायदारों से सख्ती के साथ बिल की वसूली शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
किस डिवीजन में कितने उपभोक्ता शामिल
पीलीभीत- 87627
बीसलपुर 64236
पूरनपुर 71841
उपभोक्तओं की आसानी के लिए योजना शुरू की गई है। 30 जून तक योजना चलेगी। इसमें अप्रैल तक के बिल में 100 फीसदी ब्याज माफ किया जा रहा है। एक लाख से अंदर बिल होने पर छह किश्त और एक लाख से ऊपर बिल होने पर 12 किश्तों में जमा करने की छूट दी जा रही है। ज्ञानेंद्र सिंह, एक्सईएन पीलीभीत