{"_id":"680a8da1865a4a9e100b9ea4","slug":"10-extra-marks-will-be-given-in-co-curricular-subjects-200-students-will-pass-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134752-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सह-पाठ्यक्रम विषयों में मिलेंगे 10 अतिरिक्त अंक, उत्तीर्ण होंगे 200 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सह-पाठ्यक्रम विषयों में मिलेंगे 10 अतिरिक्त अंक, उत्तीर्ण होंगे 200 विद्यार्थी
Fri, 25 Apr 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सह-पाठ्यक्रम विषयों में अनुत्तीर्ण स्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों को 10 अतिरिक्त अंक मिलेंगे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इस निर्णय के बाद शहर के उपाधि महाविद्यालय के करीब 200 स्नातक छात्र उत्तीर्ण हो जाएंगे। अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम से अलग हटकर प्रश्न आने की शिकायत दर्ज कराई थी।
स्नातक कक्षाओं (बीए, बीकॉम, बीएससी) में प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर में विद्यार्थियों को सह-पाठ्यक्रम का प्रश्नपत्र देना होता है। इसमें खाद्य एवं पोषण, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य, विश्लेषण योग्यता, मानव मूल्य एवं परीक्षण विषय शामिल है। इन विषयों का बहुविकल्पी प्रश्नपत्र 100 अंकों का होता है। विद्यार्थियों को दो घंटे का समय मिलता है। सह-पाठ्यक्रम विषय के प्रश्नपत्र को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इस वर्ष कराई सेमेस्टर परीक्षा में उपाधि डिग्री कॉलेज के करीब 350 छात्र अनुत्तीर्ण हो गए। छात्रों ने सह-पठ्यक्रम विषय के प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम से हटकर प्रश्न आने की शिकायत की। इसको लेकर विश्वविद्यालय ने एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की। जांच और समिति की संस्तुति के बाद विश्वविद्यालय ने सह पाठ्यक्रम विषय के विद्यार्थियों को 10 अतिरिक्त अंक दिए जाने का निर्णय लिया है। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि 10 अतिरिक्त अंक मिलने से महाविद्यालय के करीब 200 विद्यार्थी उत्तीर्ण हो जाएंगे।