Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pickup laden with peanuts overturns due to tire burst near Babina Toll Plaza jhansi

Jhansi: बबीना टोल प्लाजा के पास टायर फटने से पलटी मूंगफली से लदी पिकअप, एक युवक की मौत और छह घायल

Mon, 30 Oct 2023 08:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

झांसी जिले में बबीना टोल प्लाजा के पास मूंगफली से लदी पिकअप टायर फटने से पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, छह अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Pickup laden with peanuts overturns due to tire burst near Babina Toll Plaza jhansi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी-ललितपुर हाइवे पर बबीना टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह मूंगफली से लदी पिकअप टायर फटने से पलट गई। इस दौरान पिकअप में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार बाद उन्हें छुट्टी दे दी। वहीं, युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ललितपुर के पूराकलां थाना क्षेत्र के नत्थीखेड़ी गांव का निवासी घनश्याम (38) गांव के कई लोगों के साथ मूंगफली बेचने झांसी आ रहा था। उसके साथ गब्बर, करतार, मातादीन, प्रकाश समेत कुल सात लोग पिकअप में सवार थे। घनश्याम मूंगफली के बोरे पर पीछे बैठा था। पिकअप में सवार किसानों का कहना है जैसे ही टोल प्लाजा के पास पिकअप पहुंची, पिछला टायर अचानक फट गया। पिकअप लहराकर सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


पिकअप पलटने से घनश्याम समेत अन्य लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद शोर-शराबा मच गया। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। सिर्फ घनश्याम ही गंभीर रूप से घायल था, जबकि गब्बर, करतार समेत अन्य दूर जा गिरे थे। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। डॉक्टरों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक, टायर फटने से हादसा हुआ। छह लोगों को चोट आई है। यह सभी खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed