{"_id":"78186607ccdb8fa981e4751cde191d80","slug":"petitioners-had-lost-costly-fines-imposed-by-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत याचिका दाखिल करना पड़ा महंगा, लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत याचिका दाखिल करना पड़ा महंगा, लगा जुर्माना
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 03 Dec 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने तथ्य छिपाकर गलत नीयत से जनहित याचिका दाखिल करने पर याची पर दस हजार रुपये का हर्जाना लगाया है।
हर्जाने की राशि में से पांच हजार रुपये उस व्यक्ति को मिलेंगे जिसके खिलाफ याचिका दाखिल की गई थी और पांच हजार रुपये प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आगरा को देना होगा।
यह आदेश न्यायमूर्ति सुनील अंबवानी और न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी की खंडपीठ ने मथुरा के छाता तहसील निवासी नीरज कुमार और अन्य की याचिका पर दिया है।
नीरज ने याचिका दाखिल कर विपक्षी अजीत भार्गव, विनीत भार्गव और सुजीत भार्गव की आटा चक्की पर रोक लगाने की मांग की थी। कहा गया कि इससे ध्वनि प्रदूषण हो रहा है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति भी नहीं ली गई है। कोर्ट को पता चला कि इसी मामले को लेकर सिविल वाद लंबित है जिसका जिक्र इस याचिका में नहीं किया गया है।