{"_id":"c5e3ad3c6c1795f51f8cd7ebf187e474","slug":"petition-in-high-court-objecting-modi-rally-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटाई में नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटाई में नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली!
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 18 Oct 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 19 अक्तूबर को कानपुर में होने वाली रैली खटाई में पड़ सकती है। रैली के लिए प्रस्तावित स्थान को लेकर आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन
इस पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। याचिका कल्याणपुर की सुनील कुमारी की ओर से दाखिल की गई है।
याची के अधिवक्ता एसएफए नकवी के मुताबिक कानपुर जिला प्रशासन ने कानपुर के कल्याणपुर में जिस स्थान पर रैली की अनुमति दी है, वह भूमि हरिजनों की है।
राज्य सरकार ने वर्ष 1962 में यह भूमि 127 हरिजनों को आवंटित की थी। यह लोग इस पर खेती करते हैं। कानपुर जिला प्रशासन ने बिना किसानों को सूचना दिए भूमि रैली के लिए आवंटित कर दी।
विज्ञापन
किसानों ने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को प्रत्यावेदन देकर अपना विरोध दर्ज कराया पर प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। इसलिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जा रही है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि रैली की अनुमति देने से किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो जाएंगी और उनको काफी नुकसान होगा। दशहरा अवकाश के कारण हाईकोर्ट में छुट्टियां चल रही हैं।
याची के अधिवक्ता का कहना है कि आपातकालीन परिस्थिति में सुनवाई के लिए उन्होंने राज्य सरकार को नोटिस दे दिया है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में याचिका दाखिल है।
अवकाश के कारण बेंच उपलब्ध न होने से बृहस्पतिवार को इस मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी। उम्मीद है कि इस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।