फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   people surrounded minister house in rape case

दुष्कर्म मामले में लोगों ने मंत्री आवास घेरा

Sat, 17 Nov 2012 02:13 PM IST
बलरामपुर/ब्यूरो
बलरामपुर/ब्यूरो Updated Sat, 17 Nov 2012 02:13 PM IST
विज्ञापन
people surrounded minister house in rape case

सपा सदर विधायक के घर में नाबालिग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म की घटना में हो रही लीपापोती से नाराज सैकड़ों लोग जंतु उद्यान राज्यमंत्री के घर पहुंच गये। इन लोगों ने मंत्री का आवास घेर लिया और न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया तथा आवास के बाहर धरने पर बैठ गये। मंत्री के बेटे के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम पीड़िता के भाई व मेवालाल तालाब मोहल्ले के सैकड़ों महिला-पुरुष मोहल्ला पहलवारा स्थित जन्तु उद्यान राज्यमंत्री के घर पहुंच गये और वहीं पर बैठकर न्याय की मांग करने लगे। इन लोगों का कहना था कि सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन मामले में लीपापोती कर रहा है।
विज्ञापन


घटना में विधायक जगराम पासवान के नौकर राकेश के अलावा राजू व एक अन्य युवक भी शामिल था। पीड़िता उसे भी पहचानती है। ऐसे में पुलिस सत्ता के दबाव में केवल राकेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले से जुड़े अन्य लोगों को बचा रही है। जन्तु उद्यान राज्यमंत्री का यह बयान कि घटना के समय विधायक तथा उनके भाई पैतृक गांव चले गये थे यह भी झूठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आक्रोश देख मंत्री के पुत्र राकेश यादव बाहर निकले और जिम्मेदार लोगों से बातचीत की। राकेश यादव ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और जांच में जो लोग दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी चाहे वह विधायक या उनके परिजन ही क्यों न हों। मंत्री के बेटे के काफी समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए और वापस लौट गये। विदित हो कि राज्य मंत्री गुरुवार की शाम ही लखनऊ चले गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed