{"_id":"ef137d62-df59-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"people-of-up-may-be-jobless","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के इस फैसले से यूपी के हजारों होंगे बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र के इस फैसले से यूपी के हजारों होंगे बेरोजगार
वाराणसी/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लोग अब असलहा लेकर महाराष्ट्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। वहां की सरकार ने यह कदम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के विरोध के कारण उठाया है।
विज्ञापन
इसके चलते महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले यूपी के हजारों लाइसेंसी असलहाधारियों के सामने बेरोजगारी का संकट पैदा हो गया है।
महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद यूपी में आल इंडिया स्तर का लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी गई है। यहां की सरकार ने अब अधिकतम तीन राज्यों का ही लाइसेंस जारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
शर्त यह भी है कि तीन राज्यों में महाराष्ट्र को शामिल नहीं किया जाएगा। केवल केंद्रीय सुरक्षा बलों से जुड़े जवानों को ही आल इंडिया लाइसेंस जारी करने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
इसके लिए जिला स्तर से रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार को भेजी जाती है। वहां से केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाती है। केंद्र से अनुमति मिलने पर ही आल इंडिया लाइसेंस जारी किया जाता है।
दरअसल मनसे ने महाराष्ट्र सरकार से आपत्ति दर्ज कराई थी कि यूपी और बिहार वाले लाइसेंसी असलहा लेकर यहां आते हैं और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।
आरोप लगाया गया था कि इन लोगों से महाराष्ट्र के नागरिकों के जान-माल के खतरे की आशंका बनी रहती है। मनसे ने यूपी-बिहार के लोगों के असलहे के साथ महाराष्ट्र में प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग भी की थी।