फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   parcel bomb blast in uttar pradesh

मैनपुरी: पार्सल बम धमाके में चार घायल

Fri, 24 Jan 2014 11:16 AM IST
अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Updated Fri, 24 Jan 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
parcel bomb blast in uttar pradesh

मैनपुरी के आजाद नगर में देर शाम शिक्षक धर्मवीर के मकान में पार्सल बम से धमाका हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना में एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। मौके पर जले सामान और सैंपल जांच के लिए एकत्रित कर लिए गए।

विज्ञापन


धमाका गुरुवार को शाम लगभग सात बजे हुआ। धमाके के बाद बड़ी संख्या में लोग  मौके पर पहुंचे तो घर में बारूद की गंध फैली हुई थी। साथ ही कमरे में मौजूद एक बच्ची दीपाली, उसके पिता श्याम सिंह उर्फ महावीर, ओमवीर उर्फ मनोज और महावीर की मां विद्या देवी घायल हो गए थे।
विज्ञापन


धर्मवीर की पत्नी अमिता ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि यह पार्सल बुधवार को आगरा के सुंदरपाड़ा पुलिस लाइन निवासी अरविंद कुमार पुत्र होतीलाल के पते से भेज गया था। अरविंद उनके पति के दोस्त हैं। बुधवार को वह लोग कानपुर गए थे। गुरुवार को लौटकर उन्होंने पार्सल खोला तो उसमें इमरजेंसी लाइट निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीच आन करने पर लाइट नहीं जली। इसलिए उसे चार्जिग के लिए लगाया। बटन आन करते ही वह फट गई। एएसपी आरपी सिंह का कहना है कि मौके पर बारूद की गंध और राख मिली है।

उन्होंने बताया कि धमाके के बाद मौके पर कुछ छर्रे जैसी वस्तु और कागज आदि के टुकड़ फैले हुए मिले हैं। फारेंसिंक टीम को बुलाकर सैंपल ले लिए गए हैं। उनकी जांच कराई जाएगी। पार्सल किस पते से आया है और वह सही है या नहीं इसकी जांच कराई जाएगी।


उन्होंने बताया कि धर्मवीर के परिवार की उनके गांव बेवर के हुसैनपुर में रंजिश चल रही है। धर्मवीर के बड़े भाई रामवीर और उनका पुत्र अनिल हत्या के आरोप जेल में हैं। इसलिए रंजिश को ध्यान में रखते हुए भी घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed