फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   pankaj singh attack on akhilesh yadav

‘मोदी नहीं, अखिलेश के हाथ खून से सने’

Fri, 24 Jan 2014 10:43 PM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 24 Jan 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
pankaj singh attack on akhilesh yadav

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गुरुवार को वाराणसी में दिए गए बयान ‘नरेंद्र मोदी के हाथ खून से सने हैं’ पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि मोदी नहीं, मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव के हाथ मुजफ्फरनगर दंगे में खून से रंगे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को भाजयुमो के कार्यक्रम में शिरकत करने आए शहर आए पंकज सिंह ने सपा मुखिया को अपना गिरेबान झांकने की नसीहत दी और कहा कि उन्हें अपने बेटे मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की चिंता करनी चाहिए। मीडिया ने मुजफ्फरनगर दंगों की हकीकत का खुलासा किया तो उसे भी निशाना बनाया जा रहा है। यह तानाशाही राजनीति का परिचायक है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'आप के वीडियो' पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार की कथनी-करनी में अंतर दिखने लगा। हाईस्कूल पास छात्रों को न टैबलेट मिले और न ही हर वर्ग की कन्याओं के जन्म लेने पर कन्याधन योजना का लाभ मिला। प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नाम का तूफान चल पड़ा है और लोकसभा चुनाव में इसका असर यह होगा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से अकेले दम पर सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 60 से अधिक सीटों पर कमल खिलेगा। आम आदमी पार्टी का प्रदेश में तो खाता नहीं खुलेगा तो सपा, बसपा और कांग्रेस का सफाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed