{"_id":"5dae35bf8ebc3e012f28242e","slug":"panchayat-decides-to-marry-victim-teenager-to-accused-of-misconduct","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने दुष्कर्म आरोपी से ही करवा दी पीड़ित किशोरी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने दुष्कर्म आरोपी से ही करवा दी पीड़ित किशोरी की शादी
Tue, 22 Oct 2019 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 22 Oct 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपी 17 वर्षीय युवक से ही 13 साल की पीड़ित किशोरी की पंचायत द्वारा शादी करवाने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने भी शादी करवाने में मदद की। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। अपराध का फैसला पंचायत में नहीं, बल्कि कोर्ट में होगा।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी अपनी बुआ के घर रहती है। बुआ ने उसे गोद लिया है। वह गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। बुआ के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति-पत्नी दोनों काम करने जाते हैं। नौ अक्तूबर की शाम को बच्ची घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक पहुंचा और उसने बलात्कार किया।
विज्ञापन
किशोरी के घरवाले पुलिस से शिकायत करते, इससे पहले ही आरोपी के घर वाले पहुंच गए और सुलह का दबाव बनाने लगे। गांव में पंचायत बुलाई गई। 10 अक्तूबर को पंचों ने दोनों की शादी का फरमान सुनाया। जयमाल मंगवकर दोनों का विवाह करा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार पंचायत के निर्णय के आगे मजबूर है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचों के निर्णय के बाद दोनों की शादी करा दी गई है। फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
पंचों ने दो लाख रुपये तय कर दी आबरू की कीमत
रविवार रात सरायमीर थाना क्षेत्र में लोगों ने शादीशुदा युवती और युवक को अश्लील हरकत करते पकड़ लिया। सोमवार को इस मामले में हुई पंचायत में पंचों ने युवती की दूसरी शादी और बच्चे के भरण पोषण के लिए आरोपी युवक को दो लाख रुपये देने का फरमान सुनाया। ये रुपये नौ नवंबर तक देने हैं। इस फैसले पर दोनों पक्ष राजी हैं।
युवती की शादी नौ मई को जौनपुर जिले के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के सप्ताह भर के बाद युवती मायके आ गई थी। तीन माह बाद उसका गौना हुआ। ससुराल जाने के बाद अक्तूबर में उसे बेटा पैदा हुआ। इसके बाद युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चे को नाजायज कहकर रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद युवती बच्चे के साथ मायके चली आई।
रविवार की रात युवती बगल के गांव के एक युवक के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ ली गई। सोमवार को इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसमें ग्राम प्रधान ने युवती की दूसरी शादी और बच्चे के भरण पोषण के लिए दो लाख रुपये देने का आदेश आरोपी युवक को दिया।