फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   on kanth issue BJP declared the Battle across

कांठ: आज भाजपाई करेंगे आरपार की लड़ाई, एंट्री पर बैन

Sat, 26 Jul 2014 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 26 Jul 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
on kanth issue BJP declared the Battle across

कांठ मुद्दे पर करो या मरो की स्थिति में पहुंची भाजपा ने आंदोलन की बागडोर अब सीधे प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी है।

विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर गुटबाजी की शिकार पार्टी ने तय किया है कि शनिवार 26 जुलाई को कांठ कूच का नेतृत्व खुद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी करेंगे।

वाजपेयी के लीड करने की सूचना मिलते ही पश्चिमी यूपी के भाजपा नेताओं ने मुरादाबाद पहुंचना शुरू कर दिया है। देर रात तक भाजपा के कई नेता और मोर्चों के अध्यक्ष मुरादाबाद के होटलों में डेरा डाल चुके थे।

आरएसएस सक्रिय है और उसने स्वयंसेवकों व भाजपाइयों को कांवड़ियों के भेष में कांठ कूच करने के निर्देश दिए हैं। सांसदों को भी हर हाल में कांठ पहुंचने का फरमान शुक्रवार शाम को पार्टी ने सुना दिया है।
विज्ञापन

कांवड़ियों के भेष में कांठ कूच की योजना

on kanth issue BJP declared the Battle across

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक का कहना है कि ये अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई है। जिसे पार्टी पूरी ऊर्जा से लड़ेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा के पश्चिमी यूपी के सभी सांसद, विधायक, पदाधिकारी और मोर्चों के अध्यक्ष कांठ के लिए कूच कर चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा कांठ थाने पहुंचेगी और एसएसपी मुरादाबाद धर्मवीर सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी।

उधर, पार्टी की ओर से शुक्रवार को देर शाम पश्चिमी यूपी के सभी सांसदों को सख्त संदेश दिया गया है कि सभी को कांठ रवाना होना है। हालांकि पश्चिमी यूपी से आने वाले दोनों मंत्रियों को इससे अलग रखा गया है।

शुक्रवार रात सांसदों का कहना था कि उन्हें पार्टी नेतृत्व ने कांठ जाने के लिए कहा है और वह शनिवार को कांठ पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में दम पड़ने के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं ने बुध बाजार के कई होटल भाजपा नेताओं के लिए बुक कराए हैं। देर रात भाजपा के कई नेता यहां पहुंच चुके थे।

भाजपा नेताओं की मुरादाबाद में एंट्री प्रतिबंधित

on kanth issue BJP declared the Battle across

प्रशासन ने कांठ आ रहे भाजपा नेताओं की मुरादाबाद में एंट्री प्रतिबंधित कर दी है। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कांठ कूच को लेकर चौकस हुए प्रशासन ने हाईवे और हरिद्वार मार्ग पर बीस बैरियर लगा दिए हैं। हर बैरियर पर एक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी मौजूद रहकर आने जाने वालों पर निगाह रखेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने जो ऐलान किया है उसके मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी सांसद, विधायक  और पार्टी के नेता कांठ थाने में जाकर एसएसपी धर्मवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर देंगे। भाजपा के इस कूच को लेकर गंभीर हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं।

एडीएम प्रशासन महेंद्र वर्मा ने बताया कि कांठ आने वाले सभी सांसद, विधायक और भाजपा नेताओं का प्रवेश मुरादाबाद में प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली-लखनऊ हाईवे और हरिद्वार मार्ग पर चेकिंग के लिए बीस से ज्यादा बैरियर लगाए गए हैं। हर बैरियर पर वीडियोग्राफी टीम भी मौजूद रहेगी।

विज्ञापन

दिल्ली से एक साथ रवाना होंगे सांसद

on kanth issue BJP declared the Battle across

भाजपा सांसद दिल्ली से एक साथ कांठ के लिए कूच करेंगे। पश्चिमी यूपी के भाजपा सांसदों की एक मीटिंग शुक्रवार शाम को दिल्ली स्थित यूपी हाउस में हुई। जिसमें भाजपा सांसदों ने तय किया कि शनिवार को सुबह सात बजे एक साथ कांठ के लिए रवाना होंगे।

हालांकि बागपत सांसद सत्यपाल सिंह के आने की उम्मीद नहीं है। वह अपने पारिवारिक कार्यक्रम की वजह से कांठ नहीं आने की बात पार्टी से कह चुके हैं।

यूपी हाउस में हुई मीटिंग में रामपुर सांसद डा. नैपाल सिंह, संभल सांसद एडवोकेट सत्यपाल सैनी, मुरादाबाद सांसद कुंवर सर्वेश सिंह, नगीना सांसद डा. यशवंत और सांसद हुकुम सिंह समेत तमाम एमपी शामिल थे।

आज पूरे प्रदेश में धरना देगी भाजपा

on kanth issue BJP declared the Battle across

कांठ की घटना के विरोध में भाजपा शनिवार को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक का कहना है कि पार्टी ने कांठ में अकबरपुर चैदरी के मंदिर से लाउडस्पीकर उतारे जाने, दलित महिलाओं पर लाठीचार्ज, कार्यकर्ताओं को थाने में पीटने और उन्हें पेशाब पिलाने की घिनौनी घटना के विरोध में शनिवार को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने का कार्यक्रम जारी किया है। पार्टी सरकार को तुष्टिकरण के तहत हिंदुओं को कुचलने की इजाजत हरगिज नहीं देगी।

मंडल भर में अलर्ट, चप्पे चप्पे पर फोर्स

on kanth issue BJP declared the Battle across

भाजपा के कांठ कूच को लेकर प्रशासन अलर्ट है। मुरादाबाद से लेकर कांठ तक कई प्वाइंट पर फोर्स लगाई गई है। साफ कर दिया गया है कि किसी भी स्थिति में भाजपा नेताओं और कांग्रेसियों को कांठ में नहीं जाने दिया जाएगा। हर गतिविधि को कैमरे में रिकार्ड करने के लिए आठ टीमें बनाईं गईं हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद कर दिए गए हैं। कांठ को जाने वाले हर रास्ते की निगहबानी बढ़ा दी गई है।

जिले के हर एंट्री प्वाइंट पर फोर्स रहेगी। इस बार प्रशासन पूरी तैयारियों के साथ उतर रहा है। हर छोटी से छोटी गतिविधि को कैमरे में रिकार्ड किया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर साक्ष्य के रूप में इसका इस्तेमाल हो सके। शुक्रवार को देर रात तक डीएम कैंप आफिस पर मीटिंग करके प्लानिंग की गई। जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने अफसरों को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाए। क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के आंदोलन को अनुमति नहीं दी गई है लिहाजा वहां जाने पर कार्रवाई होगी। कांठ के पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

अमरोहा और बिजनौर की तरफ से आने वाले रास्तों पर फोर्स लगा दी गई है। खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं। मुरादाबाद से लेकर कांठ तक ड्यूटियां लगाई गईं हैं। कांग्रेसियों को जीरो प्वाइंट पर ही घेरने की तैयारी हो रही है। वहीं भाजपा वालों को भी शहर से आगे न बढ़ने देने का प्लान है।

कांग्रेस भी अड़ी, निकालेगी शांतिमार्च

on kanth issue BJP declared the Battle across

कांग्रेस के लोग शनिवार की दोपहर को बारह बजे जीरो प्वाइंट पर इकट्ठा होंगे। पहले जो प्रोग्राम था उसके मुताबिक सभी लोगों को सर्किट हाउस में इकट्ठा होना था। मगर अब ऐन वक्त पर स्थान बदल दिया गया है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा.एपी सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री के साथ प्रदेश भर के नेता पहुंचेंगे। कई जिलों से बसों से कार्यकर्ता आ रहे हैं। सभी लोग जीरो प्वाइंट से चलेंगे। यहां से शहर के रास्तों से होते हुए कांठ जाएंगे। कांठ में शांति मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि करीब 500 गाड़ियों के लश्कर के साथ कांग्रेसी कांठ में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed