{"_id":"05e0051db58b9feccdcc9a87e36606e5","slug":"officer-sing-obscene-song-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में अश्लील गाना गाने पर अफसर ने अफसर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में अश्लील गाना गाने पर अफसर ने अफसर को पीटा
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में ट्रेन में पत्नी के साथ सफर कर रहे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को अश्लील गाना गाने का विरोध खासा महंगा पड़ा। रेलवे के ही एक अफसर ने उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
खलीलाबाद स्टेशन के पास बुधवार को हुए हाई प्रोफाइल मामले की खबर आग की तरह कुछ ही देर में पूरे विभाग में फैल गई। गोरखपुर से निर्देश मिलते ही आरोपी अफसर ट्रेन से उतर गया।
विज्ञापन
वहीं, ट्रेन के चारबाग पहुंचते ही तमाम अधिकारी पत्नी के साथ सफर कर रहे अफसर का हालचाल लेने पहुंचे।
साउथ सेंट्रल रेलवे में अपर महाप्रबंधक महेश चंद्रा (59) बुधवार को पत्नी निशि चंद्रा (51) के साथ राप्तीसागर एक्सप्रेस (12589) से गोरखपुर से सिकंदराबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
कोच ए-1 की सीट 13 और 15 पर उनका आरक्षण था। ट्रेन में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट मार्केटिंग) अमृतांशु तीन कर्मचारियों के साथ टिकट चेकिंग कर रहे थे। ट्रेन के खलीलाबाद पहुंचते ही महेश के बगल वाली केबिन की सीट 9, 10, 11 और 12 पर अमृतांशु और उनके साथी बैठकर अश्लील गाना गाने लगे।
इनमें से सीट संख्या नौ लखनऊ से सिकंदराबाद तक प्रतीक और 10 से 12 नंबर कानपुर से यात्रियों के नाम आवंटित थी। अश्लील गानों को सुनकर निशि चंद्रा ने विरोध किया तो आरोपी और अभद्रता पर आमादा हो गए। इस पर बोगी में बैठे अन्य यात्री भी विरोध करने लगे। बावजूद इसके आरोपियों के न मानने और पत्नी से बदतमीजी होते देख महेश ने समझाने का प्रयास किया।
इस पर अमृतांशु ने उन पर हाथ उठा दिया। अचानक हुए हमले से महेश गिर पड़े। उनके संभलने से पहले ही बेतहाशा पिटाई शुरू कर दी। यात्रियों ने किसी तरह उन्हें बचाया। महेश ने फोन कर सिकंदराबाद स्थित साउथ सेंट्रल रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक देवी पांडे से शिकायत की। महाप्रबंधक ने इसकी जानकारी गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक केके अटल को दी।
इस पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए अमृतांशु को फोन कर तुरंत गोरखपुर तलब किया। हाईकमान से निर्देश मिलते ही अमृतांशु गोंडा में ट्रेन से उतरकर गोरखुपुर लौट गया। इस बीच वरिष्ठ अफसर की पिटाई की खबर आग की तरफ फैली। ट्रेन के दोपहर 12:15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ, वाणिज्य विभाग के अफसर और जीआरपी लखनऊ जंक्शन प्रभारी मोहम्मद इरशाद त्यागी भी जा पहुंचे।
रेलवे अफसरों ने महेश चंद्रा का प्राथमिक उपचार कराया। जबकि महेश ने जीआरपी में मामला दर्ज कराने की जगह सीधे विभागीय कार्रवाई के लिए डीआरएम के नाम शिकायती पत्र अफसरों को सौंपा।
सकते में अफसर
चलती ट्रेन में ए-ग्रेड के अफसर की खुद विभाग के ए ग्रेड के अधिकारी ने पिटाई कर दी। इस मामले से रेलवे के सभी अफसर हैरान हैं। घटना के कुछ देर में खबर दिल्ली से लेकर मुंबई और गुवाहाटी से लेकर चेन्नई पहुंच गई।
दिन भर पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल कार्यालय के अधिकारियों के पास बाहर से फोन आते रहे। बाहर से फोन करने वाले अधिकारी घटना की हकीकत जानने के लिए कॉल करते रहे।