फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   nrhm scam accused pradeep shukla do not come to court due to sickness

एनआरएचएम घोटाला: प्रदीप शुक्ला हुए बीमार

Sat, 22 Dec 2012 08:21 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 22 Dec 2012 08:21 AM IST
विज्ञापन
nrhm scam accused pradeep shukla do not come to court due to sickness

चर्चित एनआरएचएम घोटाले में आईएएस प्रदीप शुक्ला समेत तीन अन्य आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश होना था, मगर विभिन्न कारणों से वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके। प्रदीप शुक्ला ने अपनी बीमारी का प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट में पेश होने में असमर्थता जताई। न्यायाधीश एस लाल ने सुनवाई के लिए अब चार जनवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार सुबह यूपी के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, एमएलसी आरपी जायसवाल और कारोबारी नरेश ग्रोवर को कड़ी सुरक्षा के बीच डासना जेल से कोर्ट में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को घोटाले की एफआईआर संख्या आरसी-2ई/2012 में कोर्ट में पेश किया गया था।  
विज्ञापन


सीबीआई ने इस मामले में सात दिसंबर को चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। चार्जशीट में यूपीपीसीएल के रिटायर्ड एमडी देवेंद्र मोहन, जीएम रविंद्र राय और आईएएस प्रदीप शुक्ला के अलावा बाबू सिंह कुशवाहा, आरपी जायसवाल और नरेश ग्रोवर पर घोटाले में सम्मलित होने का आरोप है। कोर्ट ने उसी दिन आरोपियों को समन जारी कर दिए थे। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। इस चार्जशीट के बाद से ही आईएएस प्रदीप शुक्ला की गिरफ्तारी की संभावना भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed