{"_id":"fb89b564-bc06-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"now-ladies-teacher-can-get-transferred-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब शिक्षिकाओं को मिलेगा मनचाहा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब शिक्षिकाओं को मिलेगा मनचाहा तबादला
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षिकाएं भी अब प्राइम पोस्टिंग पा सकेंगी। सरकार ने सोमवार को जारी अन्तरजनपदीय परिषदीय अध्यापकों के स्थानांतरण-समायोजन नीति-2013 में यह प्रावधान किया है।
विज्ञापन
शासन समायोजन-स्थानान्तरण समिति को यह निर्देश दिया गया है कि महिला शिक्षकों को अनिवार्य रूप से सड़क किनारे एवं शहरी क्षेत्र के आसपास के स्कूलों में तैनाती दी जाए।
विज्ञापन
नई नीति में समायोजन समिति को पुनर्गठित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को समिति के अध्यक्ष पद से बाहर कर दिया गया है।
अब चार सदस्यीय समायोजन समिति के अध्यक्ष मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को बनाया गया है।
जिला बेसिक निरीक्षक को सदस्य सचिव, जिला विद्यालय निरीक्षक या उनके द्वारा नामित सदस्य और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य द्वारा नामित अधिकारी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव सुनील कुमार की ओर से जारी स्थानान्तरण नीति-2013 में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती अब छात्र क्षमता के आधार पर की जाएगी।
प्रत्येक उच्च प्राथमिक स्कूलों में एक विज्ञान का शिक्षक अनिवार्य रूप से होगा और यदि एक स्कूल में इस वर्ग के दो शिक्षक हैं तो एक का तबादला कर दिया जाएगा।
15 जून तक तबादला करने के निर्देश
जिले की भीतर शिक्षकों की पदोन्नति, तबादला और समायोजन 15 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षकों को पदोन्नति देने के लिए वरिष्ठता सूची जारी करते हुए इस पर 20 मई आपत्तियां ली जाएंगी।
आपत्तियों का निस्तारण 25 मई तक करके 31 मई पदोन्नति आदेश निर्गत किए जाएंगे। पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों का स्थानांतरण और समायोजन किया जाएगा।
स्थानान्तरण वाले शिक्षकों को जुलाई के प्रथम सप्ताह में अनिवार्य रूप से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।