फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Northeast General Manager inspected the Izzatnagar station, also released the booklet

पूर्वोत्तर महाप्रबंधक ने किया इज्जतनगर स्टेशन का निरीक्षण, पुस्तिका का भी किया विमोचन

Fri, 20 Nov 2020 01:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:43 AM IST
सार

महाप्रबंधक ने काठगोदाम से इज्जतनगर तक किया रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

विज्ञापन
Northeast General Manager inspected the Izzatnagar station, also released the booklet
बरेली में इज्जतनगर स्टेशन का निरीक्षण करते महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी, साथ में अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

बरेली। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत के साथ इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम से इज्जतनगर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लालकुआं रेलवे स्टेशन के अंतर्गत स्टेशन पैनल, स्टेशन यार्ड, लाॅबी एवं रनिंग रूम का गहन निरीक्षण कर स्टेशन पर प्रदान की जा रही यात्री सुख-सुविधाओं का जायजा लिया। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के अंतर्गत उन्होंने किए जा विकास कार्यों की जानकारी ली तथा विकास और उच्चस्तरीय करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 
विज्ञापन

मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में महाप्रबंधक ने इज्जतनगर मंडल के कार्य कलापों की समीक्षा की। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत द्वारा स्वागतोपरांत अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल ने पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल के व्यवसाय विकास यूनिट द्वारा वर्ष-2024 तक माल लदान दुगना करने की दिशा में किए जा रहे विशेष विपणन प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी महाप्रबंधक को दी। अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2020-21 में 16 नवंबर तक 0.69 मिलियन टन माल लदान किया जा चुका है, जिसके फलस्वरूप मंडल को रु. 89.83 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में 71 रेक आटो मोबाइल लोडिंग मंडल द्वारा की गई है, जिससे रु. 10.12 करोड़ राजस्व अर्जित करने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि माह अक्टूबर, 2020 में 23 रेक एनएमजी रेकों लदान किया गया है। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सिंह ने माल गाड़ियों की औसत गति बढ़ाने के निमित मंडल द्वारा तैयार किए गए एक्शन प्लान के बारे विस्तार से जानकारी दी। महाप्रबंधक श्री त्रिपाठी ने मंडल द्वारा माल लदान को बढ़ाने के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा मुख्यालय स्तर पर उक्त कार्य के निमित पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने याँत्रिक कारखाना, इज्जतनगर का मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत एवं मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी के साथ गहन निरीक्षण किया। यंत्रालय निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने धातु कार्य प्रयोगशाला, बेसिक प्रशिक्षण केंद्र, डेमू टेस्ट बेंच कक्ष, व्हील, बोगी, कोरोजन, पेंट शाॅपों सहित यंत्रालय में तैयार किए जा रहे एनएमजी कोच, एयर ब्रेक अनुभाग तथा निर्माणाधीन बड़ी लाइन वेगन शाॅप परियोजना का भी गहन निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने इस अवसर पर एयर गेज का उद्घाटन फीता काटकर किया। यंत्रालय के सभाकक्ष में मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी ने पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से यंत्रालय के कार्यकलापों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। महाप्रबंधक ने यंत्रालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुए गुणवक्तापूर्ण उत्पादकता को बढ़ाने पर पुरजोर बल दिया। महाप्रबंधक ने इस अवसर पर संरक्षा पुस्तिका का विमोचन कर सभी कर्मचारियों के बीच वितरित कराने के लिए निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed