{"_id":"d0bbd88eb55da63c1032b70470950cb2","slug":"upitiu-center-of-excellence-will-launche-dec-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू: 9 को लॉन्च होगा एक्सीलेंस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीयू: 9 को लॉन्च होगा एक्सीलेंस सेंटर
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 06 Dec 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) का पहला एक्सीलेंस सेंटर नोएडा कैंपस में 9 दिसंबर को लॉन्च होगा। इसे इंटेल के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस सेंटर की शुरुआत तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) के साथ होगी। कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन (ईसीई) और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन विभाग से जुड़ी फैकल्टी के लिए ये वर्कशॉप निशुल्क होगी।
विज्ञापन
इंटेल कॉरपोरेशन की ओर से 8 दिसंबर तक इस सेंटर के पहले प्रोग्राम के लिए सेटअप तैयार कर लिया जाएगा। इस सेंटर का कामकाज इंटेल इंबेडिड लैब की तरह होगा, जिसमें लगभग 50 इंटेल एटम डेवलपमेंट किट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
एक कदम और आगे बढ़ते हुए इस सेंटर की गतिविधियों में शामिल फैकल्टी को इंटेल एटम इनोवेशन किट कम्यूनिटी से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। यहां आप अपने विचारों को प्रोटोटाइप के आधार बनाते हुए इनका समाधान तैयार कर सकते हैं।
इसके जरिये इंटेल के आर्किटेक्चर डिजाइन, उससे जुड़ी इंफॉर्मेशन, डॉक्यूमेंटेशन, टूल और प्रोजेक्ट को सीखने, लागू करने और साझा करने का मौका मिलेगा। फैकल्टी के साथ-साथ यह छात्रों के लिए भी भविष्य की तकनीक जानने के लिए बेहतरीन अनुभव होगा।
दरअसल, पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू), नोएडा ने इंटेल के साथ शैक्षिक गठजोड़ करते हुए एक्सीलेंस सेंटर बनाने की योजना बनाई थी।
इसे अब यूपीटीयू अपने तरीके से नोएडा कैंपस में स्थापित करते हुए आगे बढ़ा रही है। एमटीयू इस सेंटर को एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाना चाहती थी, जिस फैसले को यूपीटीयू ने बदल दिया है।