{"_id":"fd80be4be5205e231233b8d8a436fd0b","slug":"the-final-rate-of-leftaut-flats-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टआउट फ्लैटों का फाइनल रेट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टआउट फ्लैटों का फाइनल रेट तय
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 07 Dec 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा प्राधिकरण 16 दिसंबर तक प्रस्तावित लेफ्टआउट फ्लैटों की योजना को अंतिम रूप देने में जुट गया है। फ्लैटों के सेक्टरवाइज रेट तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्राधिकरण के मुताबिक सेक्टर 66, 93, 110, 122 में स्थित श्रमिक कुंज की कीमत 4.71 लाख रुपये तय की गई है। सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस का रेट 9.43 लाख, सेक्टर 71 का 10.20 लाख, सेक्टर 73 का रेट 11.16 लाख और सेक्टर 99 के ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत 14.71 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
सेक्टर 20 में एक कमरे के एक मंजिला मकान की कीमत 18.14 लाख रुपये रखी गई है। सेक्टर 71 के एलआईजी फ्लैट की कीमत 35.51 लाख और सेक्टर 135 की कीमत 42.99 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
सेक्टर 99 व 100 में एमआईजी फ्लैटों की कीमत 65.56 लाख रुपये निर्धारित है। वहीं सेक्टर 99 के एचआईजी की कीमत 1.22 करोड़, सेक्टर 61 के एचआईजी की 1.14 करोड़ और सेक्टर 105 के एचआईआजी की कीमत 1.11 करोड़ रुपये तय की गई है।
सेक्टर 12 स्थित ईडब्ल्यूएस डबल स्टोरी मकान के एक कमरे की कीमत 13.41 लाख रुपये निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि इस योजना में कुल 866 फ्लैट हैं, जिसमें से 485 श्रमिक कुंज, 150 ईडब्ल्यूएस, 143 एलआईजी, 41 एमआईजी और 47 एचआईजी फ्लैट हैं।