फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida get its first child hospital

जिले को मिला पहला चाइल्ड हॉस्पिटल

Tue, 08 Oct 2013 01:11 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 08 Oct 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
noida get its first child hospital

जिले में पहला सुपर स्पेशियलिटी चाइल्ड हॉस्पिटल एंड पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट सोमवार से शुरू हो गया।

विज्ञापन


सेक्टर-30 स्थित इस हॉस्पिटल का उद्घाटन प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य शिक्षा) जेपी शर्मा ने किया। इसके अलावा पहले दिन 53 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

सुबह करीब 10:30 बजे उद्घाटन के बाद प्रमुख सचिव ने पूरे हॉस्पिटल का जायजा लिया। प्रमुख सचिव का कहना है कि सभी सेवाएं शुरू होने के बाद यह संस्थान देश में बच्चों के लिए इकलौता अस्पताल होगा, जिसमें नवजात से लेकर 18 साल से कम उम्र के बच्चों-किशोरों का इलाज होगा।

चाइल्ड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एके भट्ट समेत प्लास्टिक सर्जरी, नेत्र, कार्डियोलॉजी, स्त्री रोग, बाल मनोविज्ञान, फीजियोथेरेपी और गैस्ट्रो समेत 12 ओपीडी शुरू हुई हैं। ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. भट्ट ने बताया कि हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं शुरू होने तक यह जिला अस्पताल के कोऑर्डिनेशन से चलेगा। यहां के मरीजों को इमरजेंसी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और आईपीडी की सुविधा जिला अस्पताल में मिलेगी। ग्रेटर नोएडा मेडिकल यूनिवर्सिटी में मरीजों को भर्ती करने की सुविधा नवंबर से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा-ग्रेनो में डॉक्टरी की पढ़ाई अगले साल से: जेपी शर्मा
नोएडा के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट और ग्रेटर नोएडा मेडिकल यूनिवर्सिटी में डॉक्टरी की पढ़ाई 2014 से शुरू होगी। मान्यता के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) में इसके लिए आवेदन किया गया है।

मीडिया से मुखातिब होने पर यह बात प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य शिक्षा) जेपी शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

यहां कुल 23 स्पेशियलिटी सुविधा मरीजों को मिलेगी। सरकार जल्द ही अधिनियम लाने वाली है, जिससे चाइल्ड हॉस्पिटल एंड पीजीआई स्ववित्त पोषित हो जाएगा।

इस अधिनियम के बाद ज्यादा से ज्यादा डॉक्टरों की नियुक्ति होगी और एम्स की तर्ज पर सैलरी दी जाएगी। जहां भी डॉक्टरों की कमी है, वहां एनआरएचएम के तहत संविदा पर भी डॉक्टर रखे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश यादव का प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के विस्तार पर विशेष ध्यान है। पिछले डेढ़ साल में यूपी में तीन नए मेडिकल कॉलेज खुले हैं और एमबीबीएस की 500 सीटें बढ़ी हैं।

इसके अलावा लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कैंसर अस्पताल बनेगा।

मोहम्मद आमिर पहला मरीज
चाइल्ड हॉस्पिटल में पहुंचने वाला पहला मरीज मोहम्मद आमिर था। निठारी निवासी आमिर खांसी जुकाम से पीड़ित है। वहीं जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शेखर यादव और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश राज सेवा देंगे।


अलग होगा रिकार्ड
जिला अस्पताल में चाइल्ड हॉस्पिटल के मरीजों का रिकार्ड अलग रखा जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में सोमवार को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और वार्ड में भी यहां के मरीजों का अलग रजिस्टर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed