फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mix land use: strict conditions must complete

मिक्स लैंड यूज: कड़ी शर्तें करनी होंगी पूरी

Sun, 01 Dec 2013 02:14 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 01 Dec 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
mix land use: strict conditions must complete

नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक ने रिहायश और उद्योगों में मिक्स लैंड यूज की इजाजत देकर आम आदमी को सहूलियतें तो दी हैं लेकिन जो इसका प्रयोग करेगा, उसे भारी भरकम रकम प्राधिकरण में जमा करानी होगी। नतीजतन लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, औद्योगिक प्राधिकरण में मिक्स लैंड यूज का प्रावधान पहली बार लागू किया जाएगा। लखनऊ प्राधिकरण समेत अन्य में यह व्यवस्था पहले से ही है।

इसके अलावा आवासीय क्षेत्र में नीचे कमर्शियल गतिविधियां चलती हैं और उसके ऊपर रिहायश होती है। कुछ ऐसा ही नोएडा में किया गया है।

उदाहरण के तौर पर सेक्टर-19 को लें, तो यहां कामर्शियल और आवासीय रेट के बीच के अंतर का 50 फीसदी एकमुश्त जमा करना होगा। तभी कमर्शियल गतिविधियों की इजाजत होगी।
विज्ञापन


इसके लिए करीब दो से ढाई लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा, जो करोड़ों में होगा। इसके अलावा पार्किंग की भी व्यवस्था करनी होगी, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि जब जमीन ही नहीं बची है तो पार्किंग के लिए लोगों को कहां सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह का कहना है कि प्राधिकरण उन्हीं स्थानों पर रिहायश में कमर्शियल गतिविधियों की इजाजत देगा, जहां पर 24 मीटर चौड़ा रोड होगा लेकिन वहां भी कितनी गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी।

इसकी परेशानी आसपास के लोगों को ही होगी, क्योंकि शहर में जितनी भी सड़कें हैं, वहां पहले से वाहन ही वाहन दिखाई देते हैं।

हालांकि नोएडा प्राधिकरण इससे पहले ही मिक्स लैंड यूज की इजाजत दे चुका है। सेक्टर-32 सिटी सेंटर में आवासीय, रिहायश और कमर्शियल की इजाजत आवंटन के समय ही दी गई थी।


इसी तरह आईटी कंपनियों में भी मिक्स लैंड यूज की इजाजत पहले से ही है। बिल्डरों को जब जमीन आवंटित की जाती है तो परिसर में ही सभी सुविधाओं के लिए इजाजत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed