{"_id":"78663982b5c84e749f7e054c9c0fe8f5","slug":"list-was-released-too-much-seats-for-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटों से दो गुने बच्चों की जारी हो रहीं लिस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटों से दो गुने बच्चों की जारी हो रहीं लिस्ट
सौम्य मिश्र/नोएडा
Updated Sun, 06 Oct 2013 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में नर्सरी एडमिशन में इस साल नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अच्छे प्रोफाइल वाले बच्चों को अपने स्कूल में एडमिशन देने के कॉम्पटीशन में सीबीएसई स्कूल सीटों से दो गुना तक ज्यादा बच्चों की लिस्ट निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
इसमें भी सबसे रोचक बात ये हैं कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर एडमिशन दिए जा रहे हैं।
शहर के सीबीएसई स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की मेरिट जारी होने का सिलसिला जारी है।
जहां बीते साल तक स्कूल सीटों की तुलना में कम बच्चों की मेरिट जारी करते थे, वहीं इस बार दो गुना तक बच्चों को फाइनल लिस्ट में शामिल किया जा रहा है।
खेतान स्कूल ने 250 सीटों पर 624 बच्चों की लिस्ट जारी की थी। इनमें 174 बच्चे वेटिंग में शामिल हुए थे, जिसके बाद दूसरी लिस्ट में वेटिंग लिस्ट से 50 बच्चों का चयन किया गया।
विज्ञापन
शनिवार को विश्व भारती स्कूल की लिस्ट भी जारी हो गई। स्कूल में नर्सरी की करीब 250 सीटों पर 510 बच्चों की लिस्ट जारी की गई।
हालांकि स्कूल ने वेटिंग लिस्ट जारी नहीं की है। अन्य कई स्कूलों में ऐसा ही हाल है। विश्व भारती स्कूल की मीडिया प्रवक्ता डॉ. रमा शर्मा का कहना है कि शॉर्टलिस्ट होने वाले बच्चों में से अच्छे आईक्यू वाले बच्चों को लेना स्कूल की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
इन दिनों अन्य स्कूलों की भी लिस्ट जारी हो रही हैं। अभिभावक कई स्कूलों में फॉर्म भरते हैं। ऐसे में टॉप बच्चों को रोकने के लिए दी गई तिथि में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिले का मौका दिया गया है।
पहले ही दिन बड़ी संख्या में बच्चों ने एडमिशन लिया है। जो बच्चे देर से आएंगे उन्हें निराश होना पड़े़गा।
कोठारी में रजिस्ट्रेशन जारी
सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। फॉर्म 750 रुपये का है। इंटरेक्शन में चयनित बच्चे के अभिभावक को दो दिन के भीतर फोन पर दाखिले की जानकारी देने की व्यवस्था है।