फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   industrial township will change the picture of rural

औद्योगिक नगरी के गांवों की बदलेगी तस्वीर

Sun, 08 Dec 2013 12:51 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 08 Dec 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
industrial township will change the picture of rural

नोएडा प्राधिकरण हर गांव के लिए अलग से रजिस्टर तैयार करेगा। इस रजिस्टर में उस गांव की समस्याओं और उन्हें दूर करने के लिए विकास कार्यों का पूरा विवरण होगा।

विज्ञापन


प्राधिकरण चेयरमैन रमा रमण ने नोएडा के अधीन सभी गांवों के प्रधानों के साथ शनिवार को सेक्टर छह स्थित इंदिरागांधी कला केंद्र में बैठक की।

बैठक में उन्होंने एक रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया जिसमें दर्ज शिकायतों एवं समस्याओं की समीक्षा वे खुद करेंगे। इसमें प्राधिकरण के सभी अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही हर दूसरे माह ग्राम प्रधानों के साथ बैठक होगी, जिसमें प्राधिकरण के चेयरमैन भी मौजूद रहेंगे। इस समीक्षा बैठक में समस्याओं के निदान के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ग्राम प्रधानों से उन विकास कार्यों के बारे में फीडबैक भी लिया जाएगा। हर गांव में होने वाले विकास कार्यों का विवरण नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी होगा।

इसके साथ ही चेयरमैन ने विकास कार्यों के लिए ठेकेदारों को भुगतान करने से पहले ग्राम प्रधान से प्रमाणपत्र लेने का भी निर्देश दिया।

हालांकि वर्क सर्किल अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि इसके जरिये ग्राम प्रधान ठेकेदार पर दबाव डालकर कोई अनुचित लाभ न उठा सकें।

इसलिए वे ठेकेदार के साथ खुद भी ग्राम प्रधान के यहां जाकर प्रमाणपत्र प्राप्त करें। चेयरमैन ने यह भी कहा कि अगर गांव के आसपास जमीन बची है और उस पर गांव के लिए किसी तरह का प्रोजेक्ट आ सकता है तो उसकी जानकारी जरूर दें, ताकि वहां प्रोजेक्ट लाया जा सके।


उन्होंने सभी प्रधानों से लिखित में शिकायतें भी लीं। बैठक में चेयरमैन के अलावा डीसीईओ राजेश प्रकाश, अखिलेश सिंह व सीपीई एके गोयल सहित सभी वर्क सर्किल अधिकारी, जल-सीवर, जनस्वास्थ्य व बिजली से जुड़े इंजीनियर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed