फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hoardings are being placed on traffic signals

ट्रैफिक सिग्नल बन रहे प्रचार के सिग्नल

Tue, 19 Feb 2013 01:44 PM IST
नोएडा/ब्यूरो
नोएडा/ब्यूरो Updated Tue, 19 Feb 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
hoardings are being placed on traffic signals

निजी कंपनियों पर अपने प्रचार का भूत इस कदर सवार है कि ट्रैफिक सिग्नल भी इससे बच नहीं पा रहे। कई चौराहे ऐसे हैं, जहां सिग्नल के ठीक सामने बोर्ड टांग दिए गए हैं। सिग्नलों के आगे सबसे ज्यादा बिल्डर प्रोजेक्टों का प्रचार ही अवरोध बनकर खड़े हैं।

विज्ञापन


शहर में चौराहों की संख्या करीब सवा सौ है। इन पर ट्रैफिक सिग्नल भी हैं। ये बात और है कि नियमित रूप से चलने वाले सिग्नल और भी कम हैं। लेकिन ज्यादातर सिग्नलों की यही स्थिति है। बिल्डर अपने प्रोजेक्टों का बैनर सिग्नल के लिए लगे पोल पर ही टांग देते हैं। वहीं कुछ उसके आगे के किसी पोल पर इन्हें टांग देते हैं, जिसके बाद सिग्नल पर खड़े वाहन चालक को बत्ती दिखाई भी नहीं देती। इनके अलावा कुछ नेता भी इस काम में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन


निजी कंपनियों के साथ ही बिजली के पोल भी सिग्नल के लिए अवरोधक बन रहे हैं। सेक्टर-12 चौराहे पर सिग्नल के ठीक सामने बिजली के पोल लगे हुए हैं। ये पोल प्राधिकरण ने खुद लगवाए हैं। स्ट्रीट लाइट के लिए लगे इन पोल का फायदा उठाकर कंपनियां भी प्रचार के लिए अपना बोर्ड टांग देती हैं। सेक्टर-58 थाने के पास तिराहे पर, एमपी टू मार्ग सेक्टर 31-32 चौराहे पर, एनटीपीसी चौराहा, सेक्टर-12 का चौराहा, मेट्रो हॉस्पिटल चौराहा सहित कई जगह यह दिक्कत दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध हैं ये बोर्ड
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक किसी भी सड़क पर पोल लगाने की अनुमति नहीं है, न ट्रैफिक सिग्नल के सामने और न किसी चौराहे पर। ये पूरी तरह से अवैध हैं। इस तरह के बोर्ड लगाने की अनुमति प्राधिकरण ने किसी को भी नहीं दी है। सिर्फ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर बोर्ड लगते हैं। उसके लिए अनुमति दी जाती है। विज्ञापनदाता से सरकारी शुल्क भी जमा कराया जाता है।

कार्रवाई को बना है सेल
सड़कों से बोर्ड की सफाई के लिए एक सेल बना हुआ है, जिसमें छह सदस्य हैं। ये सेल ऐसे अवैध बोर्डों को उखाड़ने के लिए लगातार अभियान चलाता रहता है। पिछले दो दिनों के अभियान में भी 50 से अधिक बोर्ड उखाड़ने का दावा किया है।


बोर्ड दिखे तो दें जानकारी
इस सेल के अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी आम जनता को भी किसी भी सिग्नल के आगे बोर्ड या कोई अन्य अवरोधक दिखे तो तत्काल प्राधिकरण के कॉल सेंटर नंबर 0120-2425025, 2425026, 2425027, 2425301 व 2425302 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed