{"_id":"143bda2c47c22758dd7deb613cc4e1da","slug":"four-cattle-thief-injured-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में चार पशु चोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में चार पशु चोर घायल
अमर उजाला/ नोएडा
Updated Tue, 26 Nov 2013 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान चार पशु चोर घायल हो गए। जबकि दो फरार हो गए। सभी घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-20 में दारोगा देवी सिंह नाइट ड्यूटी पर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
हरौला के पास उन्हें टाटा-407 में पशुओं को भरते हुए कुछ लोग दिखाई दिए। पुलिस जीप देखते ही पशु चोर गाड़ी से भागने लगे।
पुलिस ने पीछा किया तो पत्थर फेंकने लगे। देवी सिंह ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। संदेश प्रसारित होते ही सभी थानों की पुलिस अलर्ट हो गई।
सेक्टर-37 में गश्त कर रहे दारोगा कुंवर पाल भदौरिया पशु चोरों का ट्रक देखकर उसका पीछा शुरू कर दिया। पशु चोर फेज टू की तरफ भागने लगे।
भंगेल के पास सेक्टर-82 में सड़क जाम होने के कारण पशु चोर ट्रक वापस मोड़ने लगे तो पुलिस ने ट्रक को घेर लिया। पशु चोरों ने जीपों में टक्कर मार दी और फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में चार पशु चोर घायल हो गए, जिनकी पहचान मसूरी गाजियाबाद निवासी शमशाद, जुनैद, वसीम व दीनू के रूप में हुई। मुठभेड़ के दौरान दो पशु चोर यूसुफ व रिजवान फरार हो गए।
विज्ञापन
एक माह में तीसरी मुठभेड़
शहर में पशु चोर सक्रिय हैं। एक माह में पुलिस के साथ तीसरी मुठभेड़ हो चुकी है।
दो मुठभेड़ों में पुलिस ने आधा दर्जन पशु चोरों को गिरफ्तार कर दो दर्जन से अधिक पशु छुड़ाए थे।
पुलिस के मुताबिक मसूरी व मेवात से पशु चोर नोएडा व ग्रेटर नोएडा में हर दिन पशुओं की तलाश में घूमते हैं।