फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farmer's daughter now bank officer, became an inspiration for girls

किसान की बेटी बनी बैंक ऑफिसर, दिल्ली के कॉलेज से की पढ़ाई

Tue, 15 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 15 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
 farmer's daughter now bank officer, became an inspiration for girls
वंशिका भाटी - फोटो : अमर उजाला

दनकौर ब्लाक के अस्तौली निवासी एक युवती का बैंक में नियुक्ति होने से वह आसपास की लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। छात्रा को बैंक अफसर बनने के बाद गांव और आसपास के गांवों की करीब 20 से अधिक लड़कियों ने अफसर बनने की ठान रखी है।

विज्ञापन


इसमें परिजन भी उनको सहयोग दे रहे हैं। उधर, बैंक अफसर बनने के बाद भी युवती गांव की लड़कियों को गाइड कर प्रेरित कर रही है।  अस्तौली गांव में राकेश भाटी किसान हैं और दूध बेचने का काम भी काम करते हैं।
विज्ञापन


उनकी बेटी वंशिका भाटी पढ़ने में काफी तेज है और बचपन से ही कुछ करना चाहती थी। मगर, दनकौर और आसपास में उसे शिक्षा के लिए पर्याप्त माहौल नहीं मिला। इसके चलते ग्रेजुएशन के दौरान उसकी बुआ अनीता उसे अपने घर ले गई और वहीं पर पढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के हंसराज कॉलेज से की पढ़ाई

 farmer's daughter now bank officer, became an inspiration for girls

दिल्ली के आत्माराम कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी तीन सहेलियों का सरकारी नौकरी में सैलेक्शन हो गया। यह बात उसने अपने पिता और दादा लायक राम को बताई।

इसके बाद वंशिका को उसके दादा ने पढ़ने के लिए प्रेरित किया और तैयारी करते समय भी हौसलाअफजाई करते रहे। वंशिका ने बीकॉम के साथ ही बैंक पीओ की परीक्षा दी और अपने गांव लौट आई।

इसके बाद एम.कॉम हंसराज कॉलेज से किया। पिछले दिनों उसका रिजल्ट आया और उसका चुनाव पीओ के लिए हो गया।

बुलंदशहर में कर रही है काम

 farmer's daughter now bank officer, became an inspiration for girls
कोटे के पदों पर नियुक्ति नहीं

अब वंशिका की बुलंदशहर के जहांगीराबाद के कैनरा बैंक में नियुक्ति हो चुकी है। वंशिका के बैंक में अफसर बनने पर उनके गांव और आसपास के गांव की कई लड़कियां उससे प्रेरित हुईं।

वंशिका इन सभी को उनके घर पर मिलती हैं और समय-समय पर परीक्षा के लिए टिप्स बताती हैं। वंशिका का कहना है कि गांव की लड़कियों को आगे लाने के लिए उनका सहयोग करती हैं।

उनकी समस्याओं के साथ-साथ उनके कैरियर के लिए भी काउंसिलिंग करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed