फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   congress engaged in maintaining caste

जातीय समीकरण बिठाने में जुटी कांग्रेस

Tue, 08 Oct 2013 01:03 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 08 Oct 2013 01:03 AM IST
विज्ञापन
congress engaged in maintaining caste

ग्रेटर नोएडा में आगामी चुनाव में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट को हासिल करने के लिए कांग्रेस जातीय समीकरण बिठाने में जुटी है।

विज्ञापन


मुस्लिम, गुर्जर और यादव बिरादरी के तीन जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष पंडित बिरादरी से हैं।

अब दादरी, दनकौर, जेवर, रबूपुरा और जहांगीरपुर में भी समीक्षा की जा रही है।

कांग्रेस पार्टी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट हर हाल में हासिल करना चाहती है। इसी कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस का जोनल दफ्तर भी ग्रेटर नोएडा में बनाया गया है।

इसी दफ्तर से चुनाव प्रचार की रणनीति तय होगी। जिले में करीब साढ़े तीन लाख मुस्लिम मतदाताओं को देखते हुए ही बिलासपुर कस्बे के तफ्सीर आलम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के जिलाध्यक्ष बनने के बाद दूसरी बिरादरी के कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बिरादरी के मतदाताओं की अधिक संख्या का दम भरते हुए जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बिरादरियों को खुश करने के लिए पार्टी हाईकमान ने दो कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के नए पद बनाए। यादव समुदाय से मुकेश यादव और गुर्जर बिरादरी के वीरेंद्र डाढ़ा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


ब्राह्मण वोट हासिल करने के लिए नोएडा महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा और ग्रेटर नोएडा शहर अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा को बनाया है। अन्य जगहों के लिए योग्य पदाधिकारियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed