{"_id":"acbf1253d33b5fe64fa8484140a1e3a3","slug":"city-will-get-electric-power-backup","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की बिजली को मिलेगा ‘पावर बैकअप’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की बिजली को मिलेगा ‘पावर बैकअप’
अनुराग त्रिपाठी, नोएडा
Updated Sat, 07 Dec 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा की बिजली व्यवस्था को ‘पावर बैकअप’ मिलने वाला है। लंबे समय के बाद 220 केवी के दो बिजली घरों के निर्माण कार्य को हरी झंडी मिल गई है। सेक्टर-95 और बॉटेनिकल गार्डन पर इनका निर्माण होगा, जिसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विद्युत निगम ने शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए विद्युत क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें 400 केवी के दो और 220 केवी के दो बिजली घरों को बनाने की बात कही गई।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने 400 केवी के पावर हाउस को पहले ही मंजूर कर दिया और अब 220 केवी के बिजली घर तैयार करने पर भी सहमति बना ली है। सभी चारों बिजली घरों के लिए 954 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर हो चुका है।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अनुसार अगले पांच साल में शहर को कम से कम 2000 मेगावाट बिजली की आवश्यकता पड़ेगी।
शहर के अलग-अलग हिस्सों में ग्रुप हाउसिंग और औद्योगिक इकाइयों का निर्माण कार्य चल रहा है, जो दो साल में पूरा होगा। अभी इन्हें अस्थाई कनेक्शन दिया गया है, जबकि काम पूरा होने के बाद स्थायी कनेक्शन दिया जाएगा।