फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   chhat pooja in noida city

कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय

Sat, 09 Nov 2013 01:46 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 09 Nov 2013 01:46 AM IST
विज्ञापन
chhat pooja in noida city

कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय...छठ मइया का गीत गाते हुए शुक्रवार को व्रती घाट तक पहुंचे। उन्होंने घाट पर अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।

विज्ञापन


घाट पर सूर्य भगवान व छठ मइया की पूजा-अर्चना के बाद व्रती अपने-अपने घरों को लौट गए। अब शनिवार सुबह सभी व्रती फिर घाट पर पहुंचेंगे और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम जब छठ व्रती अपने-अपने घरों से छठ मइया के गीत गाते हुए निकले तो शहर का माहौल छठमय हो गया। परिवार का एक सदस्य सिर पर दउरा लिए हुए आगे-आगे चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बाकी व्रती महिलाएं नाक तक सिंदूर लगाए पीछे-पीछे छठ घाट की ओर बढ़ीं जा रही थीं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

केलवा जे फरेला घवद से..., सेविले चरन तोहार हे छठी मइया, महिमा तोहर अपार...,चार कोना के पोखरवा...,हम करेली छठ बरतिया से उनखे लागी...आदि गीत गाते हुए महिलाएं चल रहीं थीं। लोग कार, जीप, मिनी ट्रक, ट्रैक्टर, ऑटो आदि से घाट तक पहुंचे।

कालिंदी कुंज, सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम के चारों ओर, सेक्टर-19 श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-71 शिवशक्ति अपार्टमेंट का पार्क, सेक्टर-62, 82, 5, 53, 34 सहित पूरे शहर की सड़कें बिहार व पूर्वांचल की संस्कृति से रंगी हुई दिखीं।


छठ घाट पर भी मेले जैसा माहौल था। व्रतियों ने यमुना नदी, कृत्रिम कुंडों व सरोवरों में सूर्य को पहला अर्घ्य दिया।

भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद कहीं-कहीं कुछ श्रद्धालु घाट के पास बने टेंटों में रुक गए, जो उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही घरों को लौटेंगे। शनिवार सुबह भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रत संपन्न हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed