{"_id":"593b957a07e51d51142780541f66d13e","slug":"cat-result-will-declear-on-14-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAT: 14 को आएगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAT: 14 को आएगा रिजल्ट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईएम कॉमन एडिमशन टेस्ट (कैट) का रिजल्ट 14 जनवरी को घोषित होगा। कैट वेबसाइट पर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
अक्तूबर-नवंबर में 20 दिन तक ऑनलाइन कराए गए कैट के रिजल्ट में लगभग एक लाख 74 हजार छात्रों के करियर का फैसला होगा।
देश भर के 13 आईआईएम संस्थानों की करीब 3400 सीटों के लिए लगभग 16 हजार छात्रों को शॉर्टलिस्ट करते हुए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे।
दरअसल, कैट की परीक्षा 16 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच कुल 20 दिन में आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा के लिए एक लाख 94 हजार 516 छात्रों ने आवेदन किया जबकि सिर्फ एक लाख 74 हजार छात्रों ने परीक्षा दी।
पिछले सात साल में कैट में बैठने वाले छात्रों की यह सबसे कम संख्या है। अब इन छात्रों के भाग्य का फैसला 14 जनवरी को होगा।
रिजल्ट के साथ छात्रों का स्कोर कार्ड और परसेंटाइल जारी किया जाएगा। रिजल्ट के साथ ही तमाम आईआईएम अपनी कटऑफ के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट करते हुए कॉल लेटर जारी करेंगे।
विज्ञापन
पुराने छह आईआईएम संस्थान अपनी सीटों की संख्या के जितने ही छात्रों को शॉर्टलिस्ट करेंगे जबकि सातों नए आईआईएम सीटों के दस गुणा ज्यादा छात्रों को कॉल करेंगे।
विज्ञापन
इन 13 आईआईएम के अलावा देश के 16 नेशनल इंस्टीट्यूट और 108 निजी मैनेजमेंट कॉलेज भी कैट स्कोर पर दाखिला देने के लिए रजिस्टर्ड हैं।
इनमें नोएडा व ग्रेटर नोएडा के भी आठ कॉलेज हैं। कैट रिजल्ट के बाद जनवरी के अंत में दाखिले के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्थानीय संस्थानों में भी मार्च तक दाखिला प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली जाएगी।