{"_id":"73-34312","slug":"Noida-34312-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड लोन नहीं दे रहे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड लोन नहीं दे रहे बैंक
Noida
Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। सोने की कीमतों में गिरावट से अर्थ जगत में आए भूचाल का असर गोल्ड लोन देने वाले बैंकों पर भी पड़ा है। शहर की अधिकांश बैंक शाखाओं में पिछले चार दिनों से गोल्ड लोन नहीं मिल रहा है। सोने के दाम में अप्रत्याशित कमी होने पर बैंक गोल्ड लोन देने से बच रहे हैं और कीमत स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं। बैंकों की दुविधा है कि वो किस आधार पर गोल्ड लोन दें। कीमत ने बैंकों को नए सिरे से गाइडलाइन बनाने के लिए मजबूर कर दिया है।
सोने की कीमतों में करीब पच्चीस प्रतिशत की गिरावट आई है। सोने के मूल्य में अस्थिरता होने और घाटे की संभावना को देखते हुए आखिरकार बैंकों ने गोल्ड लोन देने से किनारा कर लिया है। सूत्रों के अनुसार अभी तक बैंक एक ग्राम पर करीब 2200 रुपये का लोन देता था, जो पुरानी सोने की कीमत के हिसाब से कुल मूल्य का करीब साठ फीसदी होता था। ऐसे में उसका लोन पूरी तरह से सिक्योर था। लेकिन गिरावट के बाद बैंकों का रिस्क बढ़ गया है। वहीं, सोने के वर्तमान भाव के अनुसार एक ग्राम पर कितना लोन दिया जाए, इसके बारे में बैंकों को कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। इससे बैंक दुविधा में हैं कि आखिर लोन किस हिसाब से दिया जाए।